फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बद्री उगलेगा हर राज: कई बार गया उस फ्लैट में जहां हुआ श्रद्धा का कत्ल, इससे बातचीत के बाद आए थे दोनों दिल्ली

Tue, 22 Nov 2022 06:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 06:57 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Update Aftab Poonawalla And Shraddha Stay For Two Days In Badri House Know Details
महरौली के जंगल में लगा पुलिस का बैरिकेट - फोटो : amar ujala

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से दिल्ली आने के बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा छतरपुर में रहने वाले बद्री के घर दो दिन रुके थे। दिल्ली पुलिस आफताब के दोस्त बद्री को गवाह बनाने जा रही है। उसे पता है कि आफताब गांजा व अन्य चीजों को नशा करता है। पुलिस बद्री के जरिए उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है।

Shraddha Murder Case Update Aftab Poonawalla And Shraddha Stay For Two Days In Badri House Know Details
श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बद्री छत्तरपुर में अपने परिवार के साथ रहता है। आरोपी आफताब की बद्री से मुलाकात बंबल डेटिंग एप के जरिए हुई थी। जब आफताब व श्रद्धा उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, उस समय बद्री भी इन जगहों पर घूमने गया हुआ था। वहीं पर इनकी मुलाकात उससे हुई थी। 

Shraddha Murder Case Update Aftab Poonawalla And Shraddha Stay For Two Days In Badri House Know Details
श्रद्धा का हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

बद्री से बात करने के बाद इनका आफताब व श्रद्धा का मन दिल्ली में रहने के लिए हुआ था। दूसरा इनका ये भी मानना था कि मुंबई में नौकरी कम मिलती हैं और दिल्ली में नौकरी की संभावनाएं ज्यादा होती है। मुंबई में रहने वाले इनके माता-पिता ने इनको छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Murder Case Update Aftab Poonawalla And Shraddha Stay For Two Days In Badri House Know Details
Shraddha Murder case - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में ये बद्री के साथ दिल्ली आ गए थे। बद्री ने इनको छत्तरपुर में किराए पर मकान दिलाने की बात कही थी। दिल्ली आने के बाद ये दो दिन बद्री के घर रुके। उस समय बद्री की मां कहीं गई हुई थी। दो दिन बाद बद्री ने इनसे ये कहकर मकान खाली करा लिया था कि उसकी मां आने वाली हैं। इसके बाद इनको छत्तरपुर में किराए पर मकान दिला दिया था। 

विज्ञापन
Shraddha Murder Case Update Aftab Poonawalla And Shraddha Stay For Two Days In Badri House Know Details
Shraddha Case - फोटो : अमर उजाला

बद्री इनके किराए के मकान में कई बार आया भी था। पुलिस उससे कई दौर की पूछताछ कर रही है। हालांकि बद्री श्रद्धा की हत्या के बात पता होने से इनकार रहा है। उसे ये पता था कि आफताब गांजे आदि का नशा करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी बद्री से और पूछताछ की जाएगी। पुलिस बद्री को गवाह बनाने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed