बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के बारे में एक और खुलासा हुआ है। हर रोज शव के टुकड़ों को महरौली और छतरपुर के जंगलों में ठिकाने लगाने से पूर्व आरोपी एक दिन पहले फेंके गए टुकड़ों को जरूर देखकर तसल्ली करता था कि वे नष्ट हुए या नहीं। उन्हें नष्ट होता देखकर वह सुकून महसूस करता था। पुलिस की पूछताछ में उसने यह बात स्पष्ट रूप से स्वीकार की है। यह भी पता चला है कि मृतका के शव को ठिकाने लगाने के बाद उसने फ्लैट बदल दिया था। पता चला है कि आरोपी ने श्रद्धा के खून को टॉयलेट में बहाया था। उसने पहले श्रद्धा के हाथों की कलाई काटी थीं। उसने दोनों हाथ व दोनों पैरों के तीन-तीन टुकड़े किए थे।
2 of 10
मृतका श्रद्धा
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में ये भी सामने आया है कि श्रद्धा के सिर का उसने एक टुकड़ा ही अपने पास रखा था, जिसे वह रोज देखता था और अपने मन को तसल्ली देता था। उससे पूछताछ का दौर निरंतर जारी है। इस बीच पुलिस मंगलवार को भी उसे जंगल लेकर गई तथा कुछ और टुकड़े बरामद करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता हाथ नहीं लगी।
3 of 10
मृतका श्रद्धा और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी की दिल्ली में ही एक और महिला दोस्त रहती है। इस महिला दोस्त के वह लगातार संपर्क में था। ये महिला दोस्त आफताब से उस समय मिलने गई थी, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। आरोपी ने 25300 हजार रुपये में फ्रिज खरीदा था। फ्रिज की डिलीवरी रात के समय हुई थी।
4 of 10
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
औजार लाने के दौरान हो गया था घायल
आरोपी शव के टुकड़े करने के लिए औजार लेने के लिए महरौली मार्केट गया था। उसने मार्केट से आरी, चापड़, तीन ब्लेड, बैग व अन्य सामान खरीदा था। औजार लाते हुए वह घायल हो गया था। चॉपर से उसके हाथ में काफी बड़ा कट लग गया था। आरोपी इसका इलाज कराने महरौली के एक स्थानीय डॉक्टर के पास गया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के हाथ में चोट का निशान है। डॉक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है।
5 of 10
आरोपी आफताब
- फोटो : सोशल मीडिया
सामान मंगाता था ऑनलाइन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने काफी सामान ऑनलाइन मंगाया था। उसने 19 मई को ब्लिंकिट एप से फिनाइल, साइनेक्स व हाथ धोने वाला विशेष तरह का डिटॉल मंगाया था। आरोपी ने 500-500 एमएल की चार बोतल मंगाईं थीं। पुलिस ने एप से इस बात के सबूत ले लिए हैं।