दिल्ली के महरौली में लिव-इन रिलेशन में रह रही श्रद्धा वाकर (26) की निर्मम हत्या मामले में वारदात के दिन से जुड़े घटनाक्रम का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूत्रों को अनुसार, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिसमें सामने आया है कि श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट पीते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें अक्सर झगड़ा होता था। सूत्रों के अनुसार वारदात वाले दिन भी दोनों में झगड़ा हुआ और बचाव में श्रद्धा ने आफताब पर बर्तन फेंके थे। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी।
2 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर और हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं। अगर परिवार वाले आफताब और श्रद्धा को वापस लाने की कोशिश करते तो शायद यह हत्याकांड नहीं होता। दोनों ही के परिजनों ने इनको छोड़ दिया था।
3 of 10
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रृद्धा वाकर की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे। महरौली पुलिस ने आरोपी आफताब को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि श्रद्धा वाकर के शव के टुकड़ों को ढूंढा जा सके और पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को सोमवार शाम तक शव के 35 टुकड़ों में से करीब 13 मिल गए हैं।
4 of 10
मृतका श्रद्धा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था।
5 of 10
मृतका श्रद्धा वाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।