अदालत ने हत्या के मामले में भारतीय सेना के मेजर पर आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है। इस आरोपी पर अन्य मेजर की पत्नी की हत्या करने का आरोप है। मृतका व आरोपी के बीच जान पहचान व दोस्ती थी। पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने मेजर निखिल हांडा पर हत्या व साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में आरोप तय करते हुए मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है।
केस की सुनवाई के लिए 19 जनवरी 2019 की तारीख तय की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि निखिल ने योजना बनाकर हत्या को अंजाम दिया था। इस अपराध को अंजाम देने से पहले यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो देखे। वह अपने साथी अधिकारी की पत्नी को लेकर बेहद जुनूनी था। उसने इस महिला की हत्या कर दिल्ली छावनी क्षेत्र में शव छोड़ दिया था। आगे जानिए क्यों निखिल हांडा ने शैलजा की हत्या के लिए वही इलाका क्यों चुना था....
3 of 7
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, जिस जगह निखिल ने शैलजा की हत्या की, उससे वह पहले से अच्छी तरह परिचित था। उसके हर रास्ते को वह अच्छे तरीके से जानता था। जांच में ये पता चला कि वह अपनी पटेलनगर वाली गर्लफ्रेंड से अक्सर इसी जगह पर मुलाकात करता था। जिसकी वजह से वह इस इलाके के चप्पे चप्पे से वाकिफ था। शैलजा को भी वह वहीं लेकर गया था। वहां शैलजा के किसी भी कीमत पर उससे शादी के लिए तैयार न होने पर उसने उसका कत्ल कर दिया।
4 of 7
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
निखिल के मोबाइल ने खोला राज
मंगलवार को पुलिस निखिल को उसके घर ले गई थी। वहां से उसे एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से इसका लॉक खोलकर डाटा एक्सप्लोर किया तो निखिल के डेटिंग साइट पर फर्जी प्रोफाइल का खुलासा हुआ। इसी से पता चला कि उसने कई फेसबुक पर कई पेज बनाए हुए हैं। इनमें से कुछ दूसरे के नाम पर भी हैं।
की-रिंग में डाल रखा था स्विस नाइफ
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद निखिल हांडा के पास से एक स्विस नाइफ बरामद हो गया है, जबकि दूसरे के बारे में पता चला है कि वह उसने अपनी कार के की-रिंग में डाल रखा था। यह स्विस नाइफ अब तक नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि इसी से शैलजा का कत्ल किया गया था।