{"_id":"5c17962cbdec225726710ec0","slug":"anushka-sharma-breaks-her-silence-on-pregnancy-speculations-during-film-zero-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 1 साल बाद ही प्रेग्नेंसी की खबरों पर अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, जवाब विराट को भी कर देगा हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 1 साल बाद ही प्रेग्नेंसी की खबरों पर अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, जवाब विराट को भी कर देगा हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virushka anniversary
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी के बंधन में बंधे एक साल पूरा हो गया है। दोनों ही अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में नित-नई बुलंदियां छू रहे हैं। अनुष्का और विराट हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी और सार्वजनिक लाइफ को अलग-अलग करके चलते रहे हैं। जहां इन दिनों विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं वहीं अनुष्का अपनी फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है जो चर्चाओं में है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों के बारे में खुलासा किया है....
2 of 6
virushka anniversary
- फोटो : instagram
अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर उन्होंने कहा कि यह दकियानूसी सोच है। बस इसलिए कि आप शादीशुदा हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि अगला स्टेप परिवार आगे बढ़ाना ही होगा। लोग कयास लगाते ही रहते हैं फिर चार महीने बाद उन्हें पता चल जाता है कि यह सच नहीं और उसे छोड़कर किसी और के पीछे लग जाते हैं। कहते हैं कि चलो अब उसके पीछे लगें जिसकी अभी शादी हुई है, उसके बारे में बात करते हैं। यह सब खबरें परोसने के लिए किया जाता है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है और न ही आने वाले निकट भविष्य में ऐसी कोई योजना है।
3 of 6
virushka anniversary
- फोटो : अमर उजाला
जब अनुष्का से पूछा गया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली है तो वो बोलीं कि, जब आप दो लोग हों जो सच में बहुत व्यस्त हों और अपनी-अपनी लाइफ में काफी सफलता पा रहे हों तो आपकी शादी एक सामान्य शादी होती है। यह बात सबके लिए लागू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
virushka anniversary
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद अभिनेत्रियों के करियर पर ब्रेक लगने की बात पर अनुष्का ने कहा कि ये खयाल तो उनके मन में कभी नहीं आया। अगर लोगों को खुद पर विश्वास हो और खुद की अहमियत समझते हैं तो ऐसी बातें फिजूल हो जाती हैं। आज महिलाएं बच्चा पैदा करने के बाद भी जॉब करने जाती हैं। आज काम और शादी दोनों ही जीवन का हिस्सा बन गए हैं और आपको दोनों का लुत्फ उठाना होता है। आप डर में नहीं जी सकते, मैं नहीं डरी और हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है।
बॉलीवुड में अपने पहले हीरो शाहरुख खाने के बारे में भी अनुष्का ने कई खास बातें बताईं। उन्होंने कहा कि उन्हें तो यह एहसास भी नहीं हुआ कि बॉलीवुड में आए हुए उन्हें 10 साल हो गए हैं और एक फुल सर्कल कम्प्लीट हो गया है। जीरो में शाहरुख के साथ काम करना हमेशा की तरह ही बहुत खास था। यह और भी ज्यादा खास इसलिए था क्योंकि शाहरुख वो शख्स हैं जिनकी मैंने हमेशा सराहना की है। चाहे बात उनकी ड्राइव की हो, उनके जुनून की हो या हर दिन को पहला दिन बनाने की उनकी काबिलियत हो। शाहरुख की तरह काम का जज्बा रखना आसान नहीं है। हर दिन सेट पर आना, हाड़तोड़ मेहनत करना, अपने आप को चोट पहुंचाना और वो सब करना जो फिल्म के लिए अच्छा हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।