राजधानी दिल्ली में मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा के हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से पता चला है कि आरोपी मेजर निखिल मृतका का कितना दीवाना था। इस नए खुलासे में दोनों की कॉल डिटेल सामने आईं हैं। वहीं इस मामले में आज आरोपी की पटियाला हाउस अदालत के कोर्ट नंबर 29 में पेशी हुई जहां सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी मेजर निखिल को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
2 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
तीन माह में हजारों कॉल निखिल किस कदर शैलजा के पीछे पड़ा था और दीवाना था, इसका पता पुलिस को कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से चला। गौरतलब है कि आरोपी मेजर को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।
अस्पताल के सीसीटीवी से मिला सुराग
3 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए मेरठ के एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि मेजर की पत्नी की हत्या के आरोपी मेजर निखिल हांडा अपने ही मोबाइल की कॉल डिटेल में फंस गए। शैलजा की हत्या से दो दिन पहले आरोपी निखिल ने शैलजा को फोन करके दिल्ली में आरआर हॉस्पिटल में बुलाया था। उस समय भी दोनों एक साथ रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि पिछले तीन माह में आरोपी मेजर ने शैलजा के फोन पर करीब 3300 बार कॉल की थी।
4 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
जिस मोबाइल फोन को लेकर मेजर निखिल मेरठ में छिपाने पहुंचा, उसी मोबाइल फोन से पुलिस ने उसे पकड़ा। इस बात की पुष्टि शैलजा के मोबाइल से मिले रिकॉर्ड से भी होती है जिसे पुलिस ने निकलवाया तो हैरान रह गई। दिल्ली पुलिस ने शैलजा के मोबाइल का कुछ महीने का सीडीआर निकलवाया जिसमें कुल 3800 कॉल या मैसेज आए हैं। इनमें से 3300 केवल निखिल के फोन से आए थे।
5 of 8
shailza murder
- फोटो : अमर उजाला
कार से सबूत मिटाने का प्रयास दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि निखिल की कार से पुलिस को काफी सबूत बरामद हुए हैं। जिस समय उसने कार में शैलजा को चाकू मारा, उससे काफी सारा खून कार में गिरा। आरोपी कार लेकर मेरठ पहुंचा। रास्ते में एक तोलिये से उसने कार से खून साफ करने का प्रयास किया। पुलिस ने वह तौलिया भी बरामद कर लिया। इसके अलावा कार से एफएसएल की टीम ने सबूत भी उठाए हैं। पुलिस को कार से कुछ अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए हैं।