दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 70 दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बाद अंतत: शुक्रवार को प्रदर्शनकारी एक सड़क खोलने पर राज हुए। इसके बाद रविवार को दो महीनों से भी ज्यादा समय से सुनसान पड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। तस्वीरों में देखिए वाहनों के दौड़ने के बाद कैसा दिखा सड़क का नजारा-
2 of 5
Shaheen Bagh
- फोटो : ANI
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वार्ताकारों के एक पैनल का गठन किया था। इनकी बातचीत के बाद सड़क नंबर-9 खोल दी गई। इससे वाहनों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। रविवार सुबह भी इस सड़क से कुछ वाहनों का आना-जाना लगा रहा।
3 of 5
Shaheen Bagh
- फोटो : ANI
हालांकि अब भी भारी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है, इसलिए सड़क पर दौड़ते वाहनों की भीड़ कम है। अब भी शाहीन बाग में नोएडा और फरीदाबाद से आने वाले वाहनों की एंट्री नहीं है। केवल ओखला और जामिया से आने वाली गाड़ियों को बर्ड सेंचुरी होते हुए नोएडा की ओर जाने की इजाजत है।
4 of 5
Shaheen Bagh
- फोटो : ANI
वहीं कालिंदी कुंज की ओर जाने वाले बंद रास्ते को शनिवार शाम प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने कुछ समय के लिए खोला, जिसके बाद इसे दोबारा बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्होंने नोएडा और दक्षिण दिल्ली के बीच लोगों के आवागमन के लिए प्रदर्शन स्थल के निकट शाम लगभग पांच बजे सड़क का एक हिस्सा खोल दिया था लेकिन दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस इसे एक तरफ से बंद किए हुए है।
5 of 5
Shaheen Bagh
- फोटो : ANI
प्रदर्शनकारियों ने ओखला पक्षी विहार की गेट से होते हुए 9 नंबर रास्ता को खोला था, यह रास्ता सीधे नोएडा की ओर जाता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर पटाखे भी फोड़े। इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे, जहां लोगों को बंद रास्ते की खुले होने की सूचना दी। वहीं, प्रदर्शनकारियों के दूसरे गुट ने कुछ देर बाद रास्ते को दोबारा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।