फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहीन बाग अग्निकांड: जिंदा जले दो भाई-बहन, बेबस होकर देखते रहे लोग

Wed, 27 Mar 2019 03:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Mar 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh Fire broke out in building due to short circuits
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्व जिले के शाहीन बाग में अबुल फजल एन्क्लेव में मंगलवार दोपहर एक चारमंजिला इमारत की पहली मंजिल में आग लग गई। आग में दो मासूम जिंदा जल गए। पहली मंजिल पर फंसे तीन अन्य बच्चों को बचा लिया गया। अन्य मंजिलों पर छह से ज्यादा लोग फंस गए थे, उन्हें भी फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से स्थानीय लोगों ने बचा लिया। 
Shaheen Bagh Fire broke out in building due to short circuits
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग से पहली मंजिल का पूरा सामान जल गया। आग से दूसरी मंजिल पर भी कुछ सामान जल गया। पुलिस के मुताबिक पहली मंजिल पर शॉट सर्किट के कारण आग लगी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जे-10 ठोकर नंबर-चार अबुल फजल एन्क्लेव में चार मंजिला इमारत है। 
Shaheen Bagh Fire broke out in building due to short circuits
इसी बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इसमें फर्नीचर कारोबारी हाजी यासीन मलिक पत्नी, तीन बेटों सलमान, दिलशाद व एहसान के साथ रहते हैं।  इमारत के बेसमेंट और भूतल पर फर्नीचर की दुकानें हैं। यासीन मलिक पत्नी के साथ पहली मंजिल और तीनों बेटे अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर 1:10 बजे आग की सूचना पर पांच गाड़ियां पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheen Bagh Fire broke out in building due to short circuits
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गलियां संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। जिस समय पहली मंजिल पर आग लगी, वहां परिवार के पांच बच्चे खेल रहे थे। परिवार की महिलाओं व स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन जैद (6) और आयशा (7) आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए। जैद दिलशाद का बेटा था और आयशा एहसान की बेटी थी।
विज्ञापन
Shaheen Bagh Fire broke out in building due to short circuits
बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
यह भी कहा जा रहा है कि आग लगने के 15 से 20 मिनट तक परिजनों को यह भी नहीं पता था कि बच्चे कहां हैं। काफी देर बाद जब उन्हें याद आया कि बच्चे पहली मंजिल पर पिछले कमरे में हैं, तब तक आग बहुत बढ़ गई थी। बचाए गए बच्चों ने ही जैद व आयशा के पहली मंजिल पर होने की जानकारी दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed