फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA: शाहीन बाग में बजेगी शहनाई, प्रदर्शन करते-करते हो गया प्यार

Fri, 07 Feb 2020 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Feb 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
shaheen bagh anti caa protest bring many couples to love and now they will marry
shaheen bagh - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ जो शाहीन बाग पूरे देश ही नहीं विश्व में भी सुर्खियों के केंद्र में है, वहीं से एक ऐसी खबर आ रही है जो इस वैलेंटाइन वीक में एक सुखद संयोग जैसा है।

shaheen bagh anti caa protest bring many couples to love and now they will marry
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दरअसल सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों का प्रतीक बन चुका शाहीन बाग कुछ युवा दिलों की मोहब्बत का भी गवाह बन रहा है। सिर्फ यही नहीं शाहीन बाग में जिस प्रेमी जोड़े की मोहब्बत परवान चढ़ी अब वह शादी भी करने वाले हैं।

shaheen bagh anti caa protest bring many couples to love and now they will marry
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जामिया विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर के दिन छात्रों पर हुई बर्बरता के बाद से शाहीन बाग में पिछले 54 दिन से प्रदर्शन चल रहा है। यहां महिलाओं का बड़ा समूह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है। यहां बड़ी संख्या में युवा भी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shaheen bagh anti caa protest bring many couples to love and now they will marry
शाहीन बाग में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आंदोलन में शामिल होने वाले इन्हीं युवाओं के बीच में अब प्रेम भी पनप रहा है। बात जब शादी तक पहुंची तो दोनों पक्षों के परिवार वाले भी इनकी मदद को आगे आ गए। कहा तो ये भी जा रहा है कि इनमें से दो जोड़े सात और आठ फरवरी को शादी भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
shaheen bagh anti caa protest bring many couples to love and now they will marry
शाहीन-बाग - फोटो : रत्नेश मिश्र

प्रदर्शन के बीच इन दोनों जोड़ों के बीच ऐसा तालमेल बना कि वो दोस्ती में बदल गया। दोस्ती कब प्यार में बदली इन्हें पता भी नहीं चला। जब इसका एहसास हुआ तो दोनों जोड़ों ने परिवार को बताया और परिवार भी राजी हो गए। अब इनकी मोहब्बत शादी के बंधन में बंधने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed