पीएम साहब, मेरे पति को फांसी दे दो। यह मांग 7 दिन पहले ब्याही एक दुल्हन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में की है। जानिए क्यों?
2 of 7
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : WondersList
दरअसल, पंजाब के अमृतसर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू की 23 वर्षीय युवती ने पत्र में लिखा है कि उसका पति किसी पशु के समान है। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी।
युवती ने लिखा कि पहले उसने शादी का झांसा देकर सात महीने यौन उत्पीड़न करने के बाद मुझे छोड़ दिया। उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाने के लिए पीड़िता को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी, लेकिन रिजल्ट यह हुआ कि पुलिस के दबाव में पीड़िता को उसी दुराचार के आरोपी से शादी करने पर मजबूर किया गया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मंदिर में शादी की और उसे किराये के मकान में रखा और शादी के सातवें दिन ही फरार हो गया। बाद में पता चला कि यह उसकी चाल थी, शादी केवल बहाना था। उसने जेल जाने से बचने के लिए ही शादी की थी।
शादी बीती सात जुलाई को थी। पीड़िता के मुताबिक अब सास-ससुर का कहना है कि हमने अपने बेटे को बेदखल कर रखा है। जबकि शादी मैं उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया था। मुझे अमृतसर पुलिस से अभी तक न्याय नहीं मिल रहा है।