फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो को बचाने के चक्कर गंगा में समाईं 7 जिंदगियां, एक के बाद एक लगाई थी नदी में छलांग

Tue, 11 Jun 2019 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
seven of a family drown in ganga river 3 people saved jump one by one read full story
गंगा में 7 डूबे - फोटो : अमर उजाला

गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट गंगा के कच्चे घाट पर स्नान के दौरान एक ही परिवार के 10 सदस्य बह गए। सोमवार शाम सात बजे तक गोताखोर पांच शव गंगा से निकाल चुके हैं। मल्लाहों व किसानों ने तीन लोगों को बचा लिया। दो अन्य की तलाश में देर शाम तक गोताखोर जुटे रहे। यह परिवार अमरोहा जिले के गांव लोहारी का रहने वाला है और बच्चे का मुंडन संस्कार कराने आया था। देर शाम एनडीआरएफ की टीम को भी बहे युवकों की तलाश में लगाया गया। विडंबना यह रही कि सबसे पहले सिर्फ दो लोग डूबे थे लेकिन उन्हें बचाने के लिए आठ और लोग एक-एक कर कूदते गए...

seven of a family drown in ganga river 3 people saved jump one by one read full story
नदी किनारे उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा की हसनपुर तहसील क्षेत्र के लुहारी खादर में रहने वाले गुड्डू सिंह अपने पांच वर्षीय बेटे कौशल का मुंडन कराने परिवार के साथ ब्रजघाट की दूसरी ओर स्थित कच्चे घाट पर आए थे। मुंडन के बाद परिवार के लोग स्नान करने लगे।

seven of a family drown in ganga river 3 people saved jump one by one read full story
डूबे लोग निकालते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

पहले गौतम (21) पुत्र चंद्रपाल और धर्मेंद्र (24) पुत्र मेवाराम बहने लगे। उनके चिल्लाने पर सचिन (21) पुत्र चंद्रपाल, विपिन (20) पुत्र सत्यप्रकाश, उसका भाई मनोज (19), संजीव (19) पुत्र सुरेश, उसका भाई बंटी, पप्पू (24) पुत्र सुक्खन लाल, धर्मवीर पुत्र सोमपाल और टिंकू पुत्र रामपाल उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूदे, लेकिन तेज बहाव में आकर सभी बहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven of a family drown in ganga river 3 people saved jump one by one read full story
नदी में डूबे लोगों को ढूंढती बचाव टीम - फोटो : अमर उजाला

किनारे खड़े परिजनों और रिश्तेदारों ने शोर मचाया तो आसपास के जंगल में काम कर रहे किसान और तीन मल्लाह गंगा में कूदे। कड़ी मशक्कत के बाद पप्पू, धर्मवीर और टिंकू को बचा लिया गया, लेकिन अन्य आठ लोग गंगा बह गए। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन सोना सिंह गोताखोरों को लेकर पहुंचे। मल्लाह और गोताखोरों ने करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद सचिन, विपिन, मनोज, संजीव और बंटी के शव बरामद कर लिए, लेकिन देर शाम तक भी गौतम और धर्मेंद्र का पता नहीं चला।

विज्ञापन
seven of a family drown in ganga river 3 people saved jump one by one read full story
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एक-दूसरे को बचाने में डूबा पूरा परिवार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले गौतम और धर्मेंद्र डूब रहे थे, उन्हें बचाने के लिए अन्य आठ लोग एक-एक कर गंगा में कूदे और तेज बहाव की चपेट में आते चले गए। सात लोगों के गंगा डूबने का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमरोहा, ब्रजघाट पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गंगा किनारे पहुंचे।

अमरोहा जिला पुलिस ले गई पांचों शव
गंगा से निकाले गए शवों को पुलिस सबसे पहले गजरौला के एक अस्पताल ले गई, जहां कुछ ही देर बाद अमरोहा डीएम उमेश मिश्रा भी पहुंच गए। जिन्होंने परिजनों को सांत्वना देकर शासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा के जिला अस्पताल को ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed