सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सभी प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर रिसीव किया। यही नहीं अपने चिर-परिचित अंदाज में पीएम मोदी ने पूरी गर्मजोशी से सऊदी के शहजादे को गले भी लगा लिया। खास बात तो ये है कि मंगलवार को क्राउन प्रिंस के आगमन से लेकर हैदराबाद हाउस में उनके साथ साझा बयान जारी करने तक में पीएम मोदी ने उन्हें कई बार गले लगाया और हाथ मिलाकर ठहाके लगाते देखा गया। इन्हीं सब के बाद कांग्रेस अब पीएम मोदी की हगप्लोमेसी पर सवाल उठा रही है। तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी ने कब-कब लगाया क्राउन प्रिंस सलमान को गले और इससे कांग्रेस को क्या आपत्ति है...
2 of 10
pm modi and crown prince
- फोटो : पीटीआई
दरअसल कांग्रेस को आपत्ति है कि क्या पाकिस्तान के तथाकथित आतंकवाद विरोधी प्रयासों की तारीफ करने वाले शख्स को गले लगाना सही है। क्या पुलवामा के शहीदों को याद करने का पीएम मोदी का ये तरीका है।
3 of 10
pm modi and crown prince
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोहम्मद बिन सलमान और पीएम मोदी के गले लगने वाली तस्वीरें शेयर कर पीएम की हगप्लोमेसी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''राष्ट्रीय हित' बनाम 'मोदीजी की हगप्लोमसी'... प्रोटोकाल को ताक पर रख कर उनका भव्य स्वागत, जिन्होंने आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान को 20 बिलियन डॉलर का तोहफ़ा दिया और उसके 'आतंकवाद विरोधी' रवैये की प्रशंसा की, क्या इसी तरीक़े से आप पुलवामा के वीर शहीदों को याद करतें हैं?'
4 of 10
pm modi and crown prince
- फोटो : पीटीआई
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस के साझा बयान के लिखित ब्यौरे को भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मोदी जी, क्या आप सऊदी अरब से कहेंगे कि वह पाकिस्तान के साथ जारी उस साझा बयान से पीछे हटे जिसमें मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की मांग को वस्तुत: खारिज किया गया है'
5 of 10
pm modi and crown prince
- फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को अपने पहले भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी प्रिंस की अगवानी की, जो दर्शाता है कि उनका यह भारत दौरा कितना अहम है। मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान दौरे के बाद भारत आए हैं। पीएम ने ट्वीट किया, ‘ भारत सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का खुशी से स्वागत करता है।’ गौरतलब है कि पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस को पहली बार तो मंगलवार रात में एयरपोर्ट पर गले लगाया और फिर दोबारा उन्हें राष्ट्रपति भवन में रिसेप्शन के दौरान झप्पी डाली।