आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्य तिथि है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी, पत्नी सोनिया गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जो काफी दिलचस्प हैं। इनमें से एक वो है जिसमें बहन प्रियंका भाई राहुल को कंधे पर हाथ रख कुछ समझाते नजर आ रही है। देखें सभी तस्वीरें..
2 of 12
rajiv gandhi
- फोटो : pti
प्रियंका गांधी पिता राजीव को श्रद्धांजलि अर्पित करने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंची। जहां उन्होंने और राहुल ने मिलकर पिता राजीव को पुष्प अर्पित किए।
3 of 12
rajiv gandhi
- फोटो : pti
जिस वक्त राजीव गांधी की मौत हुई उस वक्त प्रियंका और राहुल दोनों की उम्र बहुत कम थी।
4 of 12
rahul gandhi
- फोटो : pti
जहां प्रियंका ने राहुल को कुछ समझाया वहीं राहुल गांधी भी बहन को सहारा देते नजर आए।
5 of 12
rahul gandhi
- फोटो : pti
पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी इस मौके पर देखे गए।