फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन 2019 का हर सोमवार है बेहद खास, पहले में बन रहे तीन विशेष योग, ऐसे करें पूजन

Mon, 22 Jul 2019 05:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Jul 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
sawan 2019 all mondays are auspicious this year as many yog forming pujan vidhi
सावन के पहले सोमवार पर दिल्ली के गौरी-शंकर मंदिर में पूजन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : ani
सावन मास शुरू हो चुका है। आज सावन का पहला सोमवार है। शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। दरअसल, सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। ऐसे में भोले को मनाने के लिए भक्त पूरा जोर लगा देते हैं। आज के दिन पूरे देश में सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक आदि की तैयारियां की गई हैं। भक्तों द्वारा व्रत, अनुष्ठान किए जाएंगे।


इस बार सावन की शुरुआत के साथ ही सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश भी हुआ है। 19 साल बाद सूर्य संक्रांति के साथ सावन की शुरुआत हुई है। धार्मिक विद्वानों द्वारा इसे एक शुभ संकेत माना जा रहा है। इस बार सावन का हर सोमवार खास है। क्योंकि यह एक विशेष संयोग लेकर आया है। चार में से दो सोमवार में प्रदोष पड़ने से इनका महत्व और बढ़ गया है।

 

sawan 2019 all mondays are auspicious this year as many yog forming pujan vidhi
- फोटो : sawan 2019

क्या हैं विशेष संयोग 
पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, इस बार सावन में कुल चार सोमवार आ रहे हैं। जो 22 जुलाई, 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त को हैं। 22 जुलाई को सावन के सोमवार के साथ मरुस्थली नाग पंचमी भी है। इस बार सावन के पहले सोमवार को 59 साल बाद श्रावणी नक्षत्र लग रहा है। इसके अलावा पहले सोमवार को मरूस्थलीय नागपंचमी भी 155 साल बाद पड़ रही है।

sawan 2019 all mondays are auspicious this year as many yog forming pujan vidhi
- फोटो : sawan 2019

यह एक तरह का संयोग है कि इस दिन श्रवण नक्षत्र और सर्वार्त सिद्ध योग भी पड़ रहा है। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष या कालसर्प योग है, उन्हें इस पूजन से शांति मिलेगी। इसके अलावा जिनकी कुंडली में राहुल दोष है वह इस सोमवार विशेष पूजा करें तो फल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2019 all mondays are auspicious this year as many yog forming pujan vidhi
- फोटो : sawan 2019

पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया राहु दोष और पितृदोष निवारण के लिए विशेष पूजन करें तो पुण्य मिलेगा और यह शांति होगी। मरुस्थलीय नागपंचमी के कारण इस दिन रुद्राभिषेक करने से नागदेव प्रसन्न रहते हैं और संतान सुख में बाधा नहीं आती है।

विज्ञापन
sawan 2019 all mondays are auspicious this year as many yog forming pujan vidhi
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

29 जुलाई को सोम प्रदोष और स्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग बन रहा है। 5 अगस्त को देशाचारी नागपंचमी है। जबकि 12 अगस्त को सोम प्रदोष का योग है। 28 जुलाई को कामदा एकादशी है और 30 जुलाई को महाशिवरात्रि का पर्व है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed