भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने चाय-लस्सी पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। मीडिया ने उनसे पूछा कि आप दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना पसंद करेंगे या केंद्र में मंत्री तो तिवारी हंसते हुए सवाल टाल गए। कार्यक्रम में मौजूद हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने दिल्ली के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केजरीवाल से नहीं बल्कि...
2 of 5
सपना चौधरी मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
सपना से दिल्ली के मुख्यमंत्री के बारे में जब पूछा गया तो वह बोलीं, 'मुझे अरविंद केजरीवाल से नहीं, उनकी भाषा से परेशानी है।'
3 of 5
sapna choudhary manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा में शामिल होने के सवाल पर सपना ने कहा कि अभी मैं राजनीति में पूरी तरह नहीं आना चाहती। मुझे जो भूमिका दी गई है, उसे पूरा करूंगी। चुनाव पूरा तभी माना जाएगा, जब दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
4 of 5
sapna choudhary manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल से मुझे कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं है, उनकी मानसिकता से दिक्कत है। जिस तरह के शब्द उन्होंने हम कलाकारों के लिए इस्तेमाल किए, वो कहीं से जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए मैं पूरे भारत में प्रचार करने से पीछे नहीं हटूंगी।
5 of 5
sapna choudhary manoj tiwari
- फोटो : अमर उजाला
'विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता आप को 54 प्रतिशत वोट देकर रिकार्ड दर्ज कराएगी'
वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल इन दिनों लोकसभा चुनाव के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं। लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटों पर करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी ने रविवार को हार के कारणों की समीक्षा की। पंजाबी बाग क्लब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी व मंत्री मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का पूरा प्रयास किया।