फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी की प्रियंका के बाद अब मनोज तिवारी के साथ तस्वीरें वायरल, फिर उठा ये बड़ा सवाल

Mon, 25 Mar 2019 03:23 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पल्लवी कश्यप Updated Mon, 25 Mar 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary and manoj tiwari pictures viral again the question raised
फाइल फोटो
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी के घर पर ही सपना चौधरी ने रविवार को मुलाकात की थी। मनोज तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सपना के संपर्क में हूं, दो- तीन दिन में कोई खबर आ सकती है। इससे पहले सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं। 
sapna choudhary and manoj tiwari pictures viral again the question raised
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने और फिर इनकार करने की खबरों के बीच दो तस्वीरों ने सवाल खड़ा कर दिया है। जिस गुलाबी ड्रेस में सपना ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इंकार किया था, उसी गुलाबी ड्रेस में उनकी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले सपना चौधरी की तीन तस्वीरें कांग्रेस के साथ वायरल हुई थीं।

sapna choudhary and manoj tiwari pictures viral again the question raised
मनोज तिवारी से मिलीं सपना चौधरी - फोटो : ट्विटर
मालूम हो कि रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपना ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। उसके बाद सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। 'सपना चौधरी भाजपा में शामिल हो गई हैं या आगे होंगी' के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा है कि यह आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary and manoj tiwari pictures viral again the question raised
सपना चौधरी और नरेंद्र राठी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार देर शाम यह खबर मीडिया में चली थी कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। यूपी कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी के साथ सपना की तस्वीर वायरल करते हुए दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के घर पर सपना को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। चर्चा है कि चूंकि कांग्रेस ने सपना को मथुरा से टिकट नहीं दिया इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से ही इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
sapna choudhary and manoj tiwari pictures viral again the question raised
फाइल फोटो
यह भी कहा जा रहा है कि इस तरह सपना कांग्रेस पर टिकट देने का दबाव बना रही हैं। सोशल मीडिया में इसकी भी चर्चा रही कि सपना ने किसी दबाव में कांग्रेस में शामिल होने से इनकार किया है। वहीं, अमर उजाला से बातचीत में सपना चौधरी की मां नीलम ने कहा था कि सपना मथुरा से ही कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेगी।  अब सच क्या है इसे सपना और कांग्रेस ही बता सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed