{"_id":"5da98e938ebc3e93c734cfec","slug":"sakshi-mishra-celebrates-first-karwa-chauth-with-husband-ajitesh-get-emotional-for-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति अजितेश के साथ पहले करवाचौथ पर भावुक हुई विधायक की बेटी, साक्षी बोली- मां की बहुत याद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति अजितेश के साथ पहले करवाचौथ पर भावुक हुई विधायक की बेटी, साक्षी बोली- मां की बहुत याद...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी मिश्रा का पहला करवाचौथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी करने वाली बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने पति अजितेश के साथ गुरुवार को अपना पहला करवाचौथ मनाया। इस आयोजन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। आगे पढ़िए क्या कहकर छलक पड़े साक्षी के आंसू....
2 of 5
साक्षी मिश्रा(फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने करवाचौथ के मौके पर अपनी मां को याद किया और भावुक हो गईं। उन्होंने कहा है कि वह यही कामना करती हैं कि अगला करवाचौथ वह बरेली में अपने घर पर परिवार के साथ मनाएं और तब तक सबकुछ ठीक हो जाए।
3 of 5
साक्षी मिश्रा भाई के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी के पिता ने एक लावारिस बच्ची को लिया गोद
मालूम हो कि हाल ही में बरेली के बिथरी चैनपुर से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा एक नवजात बच्ची को गोद लिया है। दरअसल बरेली के जिला श्मशान घाट पर एक परिवार मृत बच्ची को दफनाने गया था। उस वक्त जब उन्होंने फावड़ा चलाया तो वह किसी चीज से टकराया और एक बच्ची के रोने की आवाज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घड़े में मिली बच्ची के साथ राजेश मिश्रा
- फोटो : Social Media
जब गड्ढा और खोदा गया तो वहां से एक घड़ा निकला, जिसके अंदर जीवित नवजात बच्ची थी। इस बच्ची की हालत उस वक्त बेहद नाजुक थी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसने स्वास्थ्य लाभ किया। यह खबर फैलने के बाद विधायक राजेश मिश्रा और साक्षी के पिता ने एलान किया कि वह इस बच्ची को गोद लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
साक्षी अजितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि साक्षी जब अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भागी थी तब मीडिया के सामने उसने ये बयान दिया था कि उसके पिता उन दोनों को जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए उसने यह कदम उठाया। जब घटना सामने आई थी तब काफी दिनों तक यह मीडिया की सुर्खियों में छाई रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।