फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ पर गिफ्ट लेने गया पति, पत्नी करती रह गई इंतजार, घर आई मौत की खबर

Fri, 18 Oct 2019 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Oct 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2019 Noida man went to take gift for wife died of heart attack on way family mourning
करवा चौथ के दिन पति की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पत्नी उसका घर पर इंतजार करती रही। लेकिन उसके लिए उपहार खरीदने निकला पति दोबारा घर नहीं लौटा। भंगेल स्थित बाजार में हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

karwa chauth 2019 Noida man went to take gift for wife died of heart attack on way family mourning
करवा चौथ के दिन पति की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

मूलरूप से बुलंदशहर के परवाना गांव के रहने जगत शर्मा ने बताया कि उनका 27 वर्षीय भांजा सागर कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित कासना की कंपनी में काम करता था। वह भंगेल में पत्नी सविता, ढाई साल की बेटी माही और अपनी मां के साथ रहता था।

karwa chauth 2019 Noida man went to take gift for wife died of heart attack on way family mourning
करवा चौथ के दिन पति की हुई मौत, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चार साल पहले पिता की मौत के बाद से वही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। परिजनों के अनुसार सागर को चार दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में चोट लगी थी। तब से वह घर पर ही आराम कर रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर पत्नी के लिए उपहार लेने बाजार चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2019 Noida man went to take gift for wife died of heart attack on way family mourning
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर

बाजार में अचानक चक्कर आने से वह गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत भंगेल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से 108 एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
karwa chauth 2019 Noida man went to take gift for wife died of heart attack on way family mourning
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर

जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिचित इस बात को लेकर चिंतित हैं कि परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed