फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस को रेस में हरा चुके तैमूर ने अब क्रिकेट में दिखाए हाथ, देखते रह गए सैफ-करीना

Mon, 18 Feb 2019 01:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम(पटौदी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम(पटौदी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Feb 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
saif kareena taimur ali khan reach pataudi palace gurugram plays cricket with local boys
taimur - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को पिछले दिनों रेस में हराने वाले सैफ-करीना के लाडले तैमूर इन दिनों क्रिकेट में हाथ आजमा रहे हैं। मुंबई की दौड़-भाग वाली जिंदगी से दूर इन दिनों सैफ-करीना अपने पुश्तैनी पटौदी पैलेस में समय बिता रहे हैं। वहीं से तैमूर और उनके मम्मी-पापा की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो वायरल हो रही है। देखें तस्वीरें...
saif kareena taimur ali khan reach pataudi palace gurugram plays cricket with local boys
taimur - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सैफ अली खान अपने पिता और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेट में भी रुचि रखते हैं। अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ पटौदी पैलेस में छुट्टियां बीता रहे पटौदी के दसवें नवाब सैफ ने रविवार को बच्चों के साथ क्रिकेट में दो-दो हाथ किए।

saif kareena taimur ali khan reach pataudi palace gurugram plays cricket with local boys
kareena kapoor - फोटो : अमर उजाला

 पटौदी पैलेस में ही सैफ ने पटौदी के बच्चों के साथ सात-सात खिलाड़ियों की टीम बनाकर 15-15 ओवरों का मैच खेला, जिसमें सैफ ने चारों तरफ शॉट मारते हुए क्रिकेट का लुत्फ उठाया। अपने पिता को बल्ला पकड़ा देख दर्शकदीर्घा में बैठे तैमूर अली खान भी खूद को रोक नहीं पाए और वे भी पिच पर क्रिकेट खेलने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
saif kareena taimur ali khan reach pataudi palace gurugram plays cricket with local boys
taimur - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि मैच में सैफ की टीम जीत गई, लेकिन दूसरी टीम के खिलाड़ियों का भी उन्होंने हौसला अफजाई की। अपने पति को क्रिकेट खेलते देख करीना भी काफी खुश नजर आई। इस मौके पर करीना के पिता रणधीर कपूर, बबीता कपूर समेत सैफ के विदेश और राजस्थान के मित्र भी ग्राउंड से बाहर बैठकर लुत्फ उठाते दिखे। क्रिकेट मैच के बाद सैफ ने घुड़सवारी का भी आनंद लिया।

विज्ञापन
saif kareena taimur ali khan reach pataudi palace gurugram plays cricket with local boys
taimur - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ की टीम में खेलने वाले सलीम खान, हीरा नाथन, चिंटू, अंकित, काकू तथा दूसरी टीम में सीतू खुराना, यर्थाथ खुराना, नमन खुराना, गौरव खुराना, राकेश अदलखा, रोहित वधवा तथा सन्नी ने उत्साहित होते हुए बताया कि सैफ भैया के साथ मैच खेलकर वाकई मजा आया। उन्होंने सभी के साथ क्रिकेट के साथ खूब आनंद लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed