मुंबई से पटौदी में जन्मदिन मनाने के लिए आईं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने बृहस्पतिवार की सुबह अपने पति एवं फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के साथ अपने इब्राहिम पैलेस के बाहर सैर की। देखें तस्वीरें कैसा रहा मंजर...
2 of 5
सैफ करीना की झलक पाने को पटौदी पैलेस के बाहर खड़े स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना, उन्हें अपने बीच देखकर लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, जबकि बच्चे उनकी एक झलक पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते रहे। सैफ अली खान और करीना कपूर बृहस्पतिवार को अधिकतर समय अपने इब्राहिम पैलेस में ही रहे।
3 of 5
पटौदी में सैफ करीना
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल सैफ अली खान के कुछ विदेशी दोस्त पैलेस में आए है। हालांकि वह सुबह के समय घूमने के लिए पैलेस से बाहर आए थे। उनके बाहर आने के बाद इलाके के लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। इस कारण वह कुछ देर बाद पैलेस के अंदर चले गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने पैलेस के बाहर लोगों को निराश नहीं किया। सैफ ने उनसे बातचीत की और उनके साथ-साथ इलाके के बारे में जानकारी ली।
4 of 5
saif ali khan kareena
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर सैफ एवं करीना के बाहर घूमने आने के बारे में जानकारी मिलने पर इलाके के युवाओं एवं बच्चों का पूरा दिन पैलेस के बाहर जमावड़ा रहा। मगर वे सैफ एवं करीना की झलक नहीं पा सके, क्योंकि सैफ एवं करीना दोबारा पैलेस से बाहर नहीं आए।
5 of 5
करीना सैफ तैमूर पहुंचे पटौदी
- फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर का 21 सितंबर को जन्मदिन है और वह इस बार अपना जन्मदिन पटौदी में मनाने के लिए आई है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को सैफ की मां शर्मिला टैगार, करीना के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर और अन्य फिल्म स्टार आएंगे।