{"_id":"6afb209cbf205d0a5c0e6ba2","slug":"the-metro-will-operate-from-515-am-between-november-18-and-22-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163579-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे से चलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे से चलेगी मेट्रो
विज्ञापन
-आनंद विहार और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से मिलेगी शुरुआती सेवा, प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर भी उपलब्ध रहेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छठ पूजा के बाद दिल्ली लौटने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) 18 से 22 नवंबर तक चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों से सुबह जल्दी सेवा शुरू करेगा। इस दौरान आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए मेट्रो की सुविधा सामान्य समय से पहले मिलेगी।
डीएमआरसी के अनुसार, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से ब्लू और पिंक लाइन पर सुबह 5:15 बजे से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से येलो लाइन पर भी इसी समय से ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। इससे छठ पर्व मनाकर दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन से अपने घरों और अन्य स्थानों तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
यात्रियों की आगे की यात्रा आसान बनाने के लिए राजीव चौक और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन सहित दूसरी मेट्रो लाइनों पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि विशेष अवसरों पर यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मेट्रो की ओर से अतिरिक्त इंतजाम किए जाते हैं।