फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ITI करने के बाद भी आपके पास है 12वीं पास होने का मौका, ऐसे करें आवेदन

Thu, 19 Sep 2019 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
If you want to pass class 12 after ITI apply here all details in one click

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) से दो वर्ष का अनुभव हासिल कर चुका कोई भी युवा 10वीं /12वीं पास का प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आगामी मार्च में होने वाली परीक्षा के लिए ऐसे सभी युवाओं से आवेदन मांगे हैं।

If you want to pass class 12 after ITI apply here all details in one click
- फोटो : अमर उजाला

यह युवा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिले में मौजूदा सत्र में दो वर्ष की अनिवर्यता पूरे करने वाले करीब 1,300 प्रशिक्षुओं को लाभ होगा। इसके अलावा अन्य किसी सत्र में आईटीआई कर चुके प्रशिक्षु भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवाओं को हिंदी/ अंग्रेजी की परीक्षा देनी होगी।

If you want to pass class 12 after ITI apply here all details in one click

एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने बताया कि युवा पेशेवर प्रशिक्षण हासिल कर लेते हैं। कई बार शैक्षणिक योग्यता भी उनके करियर में रुकावट बनती है। ऐसे में युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए उन्हें हर स्तर पर योग्य बनाना सरकार का धेय है। राज्य सरकार ने इसी वर्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के साथ करार किया था। बोर्ड आईटीआई पास ऐसे सभी युवाओं को 10वीं व 12वीं पास करने का मौका देगा जो दो वर्ष का आईटीआई डिप्लोमा कर चुके हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to pass class 12 after ITI apply here all details in one click
- फोटो : अमर उजाला

इसके लिए आईटीआई पास युवाओं को मात्र हिंदी-अंग्रेजी विषय की परीक्षा देनी होगी। चूंकि आईटीआई के कई कोर्स ऐसे भी हैं जो मात्र एक वर्ष के हैं। ऐसे में दो वर्ष की योग्यता को एक वर्ष की अप्रेंटिस अनुभव से पूरा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
If you want to pass class 12 after ITI apply here all details in one click
- फोटो : अमर उजाला

गजेंद्र कुमार ने बताया कि 8वीं पास को दसवीं पास की योग्यता हासिल करने के लिए हिंदी व अंग्रेजी दो विषयों की परीक्षा देनी होगी। जो प्रशिक्षु पहले से 10वीं पास है, उसे 12वीं पास करने के लिए हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक विषय की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा विषय का चुनाव युवाओं को फॉर्म भरते वक्त ही करना होगा। गजेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्लाय बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए 16 अक्तूबर आखिरी तारीख है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed