दिल्ली बम धमाके और फरीदाबाद में मिले 2921 किलो विस्फोटक समेत आतंक की पूरी कहानी अल फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 के कमरा नंबर 13 में रची जा रही थी। तीसरी मंजिल पर स्थित ये कमरा यहां कार्यरत डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब को अलॉट था। इसके बगल वाला कमरा दिल्ली धमाके में शामिल डॉ. उमर को अलॉट था, लेकिन उमर अपना कमरा छोड़कर मुज्जमिल के साथ ही रहता था।
खुलासा: फरीदाबाद के अल फलाह विवि में साजिश, बिल्डिंग नंबर 17 के रूम 13 में मुज्जमिल और उमर ने रची आतंकी कहानी
सोनू यादव, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 12 Nov 2025 03:18 AM IST
सार
जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो दोनों बीते लगभग तीन महीने से आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजावत-उल-हिंद के पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। वे अक्सर अपने हैंडलर से बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन