लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर जांच में नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि धमाके को अंजाम देने वाला आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। सूत्रों की मानें तो फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश होने के बाद वह गिरफ्तारी के डर से हड़बड़ी में दिल्ली पहुंचा और वहां विस्फोट कर दिया। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां सच्चाई का पता लगाने के लिए कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
दिल्ली धमाके में नया मोड़: हड़बड़ी में किया बम ब्लास्ट? यह थ्योरी इसी ओर कर रही इशारा; उमर की मौत पर सस्पेंस
शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:53 AM IST
सार
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि कार में मौजूद व्यक्ति वही आतंकी उमर था, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिले शव के अंशों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन