फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड में सबसे बड़ा सच आया सामने, मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग से खुला राज

Sat, 20 Jul 2019 04:24 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jul 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
rohit shekhar murder case Police got Rohit and his mother Ujjwala recording conversations
उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। रोहित शेखर व उसकी मां उज्जवला को मोबाइल में बातचीत रिकार्डिंग करने की आदत थी। यही आदत अपूर्वा के खिलाफ बड़ा सबूत बन गई है। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल रिकार्डिंग को आरोप पत्र का हिस्सा बनाया है। पुलिस ने रोहित व उज्जवला के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा हुआ है। 
rohit shekhar murder case Police got Rohit and his mother Ujjwala recording conversations
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित शेखर तिवारी को हमेशा मोबाइल में बातचीत को रिकार्डिंग करने की आदत थी। पुलिस को रोहित के मोबाइल से 10 से 12 ऐसी मोबाइल रिकार्डिंग मिली हैं जिसमें रोहित कह रहा है कि उसकी जान को अपूर्वा से खतरा है और अपूर्वा उसे मार देगी। रोहित ने मोबाइल पर बात करते हुए कई लोगों को कही है। इसके अलावा रोहित की मां उज्जवला के मोबाइल से भी कुछ रिकार्डिंग मिली है। 
rohit shekhar murder case Police got Rohit and his mother Ujjwala recording conversations
उज्जवला के मोबाइल रिकार्डिंग से पता चल रहा है कि रोहित की जान को खतरा था। पुलिस ने रोहित व उज्जवला के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच से ही पता लगेगा कि रिकार्डिंग में आवाज रोहित की है या नहीं। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल रिकार्डिंग को अपनी चार्जशीट का हिस्सा बताया है। रोहित की आवाज स्पष्ट होने के बाद रिकार्डिंग अपूर्वा के खिलाफ अहम सबूत बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rohit shekhar murder case Police got Rohit and his mother Ujjwala recording conversations
Apoorva - फोटो : Facebook
पुलिस बातचीत रिकार्डिंग को भी इसलिए अहम सबूत मान रही है कि जाकि ये सिद्ध हो सके कि अपूर्वा व रोहित के बीच शादी के बाद ये झगड़ा होता था। ये झगड़ा रोहित की हत्या का मुख्य वजह बनी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित को जब हार्टअटैक आया था और मैक्स में भर्ती था उस समय अस्पताल में रोहित व अपूर्वा का झगड़ा हुआ था। 
 
विज्ञापन
rohit shekhar murder case Police got Rohit and his mother Ujjwala recording conversations
रोहित ने इस झगड़े की वीडियो रिकार्डिंग कर ली थी। ये बात रोहित की हत्या से एक वर्ष पहले की है। इस रिकार्डिंग में रोहित कह रहा है कि अपूर्वा उसे मार डालेगी। पुलिस ने इस वीडियो को भी अपनी चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। दिल्ली पुलिस अब कई रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed