फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फेमस फैशन डिजाइनर को किया पड़ोसी के घर में जबरन घुसने के आरोप में अरेस्ट

Sat, 23 Sep 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Sat, 23 Sep 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
rohit bal arrested for entering forcefully in neighbour's house
demo pic

डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रोहित बल, संघर्षरत  फिल्म अभिनेता ललित कुमार, कुक रमेश व ड्राइवर प्रमोद को गिरफ्तार किया है। उन पर शराब पीकर पड़ोसी के घर में जबरन घुसने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व हंगामा करने का आरोप है। हालांकि पुलिस ने जमानती धाराएं होने के कारण सभी को जमानत पर रिहा कर दिया। फैशन डिजाइनर रोहित बल व ललित कुमार की चिकित्सा रिपोर्ट में अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई है।

rohit bal arrested for entering forcefully in neighbour's house
demo pic

दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार, रोहित बल सी-328 डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। जबकि सी-327 में इकबाल सिंह रहते हैं और उनका टूर एंड ट्रेवल का व्यवसाय है। रोहित बल के ड्राइवर प्रमोद ने दस दिन पहले इकबाल सिंह के घर के सामने कार खड़ी कर दी थी, लेकिन मना करने पर कार हटा ली थी। इसकी जानकारी प्रमोद ने रोहित बल को दे दी थी। रोहित बल, ललित कुमार के साथ बृहस्पतिवार रात कहीं से शराब पीकर आए और इकबाल सिंह के नीचे वाले फ्लैट के गेट पर लात मारना शुरू कर दिया।

rohit bal arrested for entering forcefully in neighbour's house
Rohit bal

पड़ोसी ने बताया कि इकबाल सिंह ऊपर प्रथम मंजिल पर रहते हैं तो दोनों ऊपर चले गए। इस दौरान बल ने अपने कुक रमेश को भी बुला लिया। ऊपर जाते ही इन्होंने इकबाल सिंह के घर के गेट पर लात मारनी शुरू कर दी। इकबाल सिंह(51) घर में अकेले थे। इकबाल सिंह ने गेट खोला तो उन्होंने धक्का-मुक्की की व मारपीट की। इसके बाद इन लोगों ने इकबाल सिंह को कार खड़ी करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit bal arrested for entering forcefully in neighbour's house
Rohit bal

इकबाल सिंह ने रात 3.17 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी को डिफेंस कॉलोनी थाने ले आई और मामला दर्ज कर रोहित बल, ललित कुमार, रमेश व प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण सभी को जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन
rohit bal arrested for entering forcefully in neighbour's house
demo pic

रात भर इज्जत की दुहाई देते रहे रोहित
पुलिस के साथ रोहित बल जब डिफेंस कॉलोनी थाने पहुंचे तो उन्हें अपनी इज्जत खराब होने का डर सताने लगा। वह पुलिसकर्मियों से गुहार लगाने लगे कि अगर मामला दर्ज हो गया व गिरफ्तार हो गए तो इज्जत खराब हो जाएगी। वह थाने में इकबाल सिंह से बार-बार सॉरी भी बोलते रहे। मगर पुलिसकर्मियों ने एक नहीं सुनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed