क्या आप जानते हैं कि अजगर को किस चीज की सवारी करना पसंद है। आप सोचेंगे ये कैसा सवाल है, तो हम आपको बताते हैं कि अजगर को स्कूटर की सवारी पसंद है। ऐसा हम नहीं दिल्ली से सामने आई ये तस्वीरें कह रही है। (फोटोः वाइल्ड लाइफ एओएस)
हम सभी जानते हैं कि बरसात के इस मौसम में कीट-पतंगों, कीड़े मकौड़ों और कभी-कभी सांपों का आना भी आम बात है। लेकिन दिल्ली जैसे शहर में अगर किसी के घर में अजगर आ जाए तो यह जरूर कराने वाली बात हो सकती है। (फोटोः वाइल्ड लाइफ एओएस)
एक हफ्ते से भी कम समय पहले दिल्ली में ही एक बड़ी मॉनिटर लिजार्ड पाई गई थी अब अजगर पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना दिल्ली के आया नगर फेज 5 की है, जहां बीती शाम किरण कुमार को अपने स्कूटर पर अजगर बैठा दिखा। यह अजगर स्कूटर पर जहां पैर रखते हैं वहीं बैठा था, जिसे देखकर किरण की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। (फाइल फोटो)
इसके बाद किरण ने एनजीओ वाइल्ड लाइफ एसओएस को फोन कर जानकारी दी। एनजीओ की टीम ने बताया कि चार पांव वाला ये लंबा रॉक पायथन बारिश से बचने के लिए स्कूटर पर चढ़ गया होगा जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया।
एनजीओ ने बताया कि भारतीय रॉक पायथन जहरीले नहीं होते लेकिन काटने पर किसी को भी चोट पहुंचा सकते हैं। किरण ने बताया कि उनका घर बाहरी दिल्ली में स्थित है जिसके आसपास काफी जंगल है और वहां से अक्सर कोई न कोई जानवर आते रहते हैं। (फाइल फोटो)