फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72वें जश्न-ए-आजादी से पहले लाल किले पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, देखें झलकियां

Tue, 14 Aug 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
see photos of full dress rehearsal of independence day 2018 at red fort know full schedule
independence day full dress rehearsal - फोटो : अमर उजाला

72वें जश्न-ए-आजादी की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें गार्ड ऑफ ऑनर, तीनों सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस व एनसीसी कैडेट की टुकड़ियों ने परेड की सलामी देते तैयारियों को परखा। जबकि स्कूली बच्चों ने तिरंगे के साथ नीले रंग से भारत लिखकर स्वतंत्रता, अखंडता, भाईचारे, विभिन्नता में एकता व समृद्धि का संदेश भी दिया। इस बार खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों को लाल किला तिरंगे संग लिपटा मिलेगा। दरअसल पहली बार लाल किले के ऊपर लंबा तिरंगा फहराया जा रहा है।

see photos of full dress rehearsal of independence day 2018 at red fort know full schedule
independence day full dress rehearsal - फोटो : अमर उजाला

लाल किले में सुबह सवा 5 बजे से अलग-अलग स्कूलों की बस जामा मस्जिद के बाहर इकट्ठी होनी शुरू हो गयी। सफेद, केसरिया, हरे व नीले रंग में लाइन लगाकर दिल्ली के सरकारी व निजी स्कूलों के लगभग आठ हजार से अधिक बच्चे अभेद्य किले में प्रवेश कर गए। थोड़ी देर बाद लाल किले के प्राचीर के सामने भारत की पहचान, संस्कृति को दर्शाती सात भाषाओं में देशभक्ति के गीत गूंजने लगे। कश्मीरी, उड़ीया,  गुजराती, डोगरी, पंजाबी आदि भाषाओं से बच्चों ने पौने छह से सवा सात बजे तक देश की अखंडता, समृद्धि का गुणगान किया।

see photos of full dress rehearsal of independence day 2018 at red fort know full schedule
independence day full dress rehearsal - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली गेट पर 7.15 पर पीएम काफिले की एंट्री तो 8.30 पर एग्जिटः लाल किले के दिल्ली गेट से सुबह सवा सात पर हुटर बजाती गाड़ियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का आगाज कर रही थीं। सिक्योरिटी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डमी काफिला लाल किले के प्राचीर तक पहुंचता है। डमी काफिले से रक्षा मंत्रालय के अधिकारी उतरकर लिफ्ट से मंच तक पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
see photos of full dress rehearsal of independence day 2018 at red fort know full schedule
independence day full dress rehearsal - फोटो : अमर उजाला

गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सेना के परेड की सलामी सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर के बाद बैंड व तीनों सेना की टुकड़ियों के परेड की सलामी देते हुए कार्यक्रम का आगाज हुआ। उसके बाद मंच पर तिरंगा फहराया गया। जैसे ही आसमां पर तीन रंगों से सजा तिरंगा सजा, वैसे ही राष्ट्रीय धुन से लाल किले का  चप्पा-चप्पा आजादी के जश्न में डूब गया।  राष्ट्रीय धुन के साथ 21 तोपों की सलामी से जश्न के रंग बिखरने शुरू हो गए। राष्ट्रगान के बाद परेड की टुकड़ियां वापस लौट गई। वहीं, आसमां रंग-बिरंगे गुब्बारों से गुलजार हो उठता है।

विज्ञापन
see photos of full dress rehearsal of independence day 2018 at red fort know full schedule
independence day full dress rehearsal - फोटो : अमर उजाला

रक्षा राज्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा जश्न-ए-आजादी की तैयारियों की जायजा रक्षा मंत्रालय के राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने किया। रक्षा राज्यमंत्री ने सेना को देश की सुरक्षा और बच्चों को देश के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का आग्रह किया।   इसके बाद अधिकारियों ने छात्रों समेत सुरक्षा कर्मियों को प्रधानमंत्री के देश को संबोधन के दौरान किन निर्देशों का पालन करना है की विशेष जानकारी भी दी। करीब साढ़े आठ बजे राष्ट्रगान के साथ प्रधानमंत्री का काफिला लौट गया।  साथ ही फुलड्रेस  रिहर्सल का भी समापन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed