{"_id":"5fb4974dc4285671ca330809","slug":"road-accident-in-ghaziabad-mother-kept-on-watching-her-son-die-before-her-eyes-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: पल-पल निढाल हो रहा था नसीम, आंखों के सामने बेटे को दम तोड़ता देख बिलखती रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: पल-पल निढाल हो रहा था नसीम, आंखों के सामने बेटे को दम तोड़ता देख बिलखती रही मां
Wed, 18 Nov 2020 09:08 AM IST
शाहरुख खान
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
योगेंद्र सागर, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के निवाड़ी थाना इलाके में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे गंगनहर पटरी स्थित अबूपुर कट के पास ट्रक-कार की भिड़ंत में बिजनौर निवासी दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव नारायणपुर बिजनौर निवासी अल्ताफ (35), उसकी पत्नी जीनत (32) तथा गांव काठपुर बिजनौर निवासी कार चालक नसीम (23) के रूप में हुई है। हादसे में दंपती के तीन बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं।
मृतक दंपती
- फोटो : अमर उजाला
कार चालक नसीम को कार मालिक के भतीजे की शादी में शामिल होना था, लिहाजा काम निपटाकर सोमवार रात 10 बजे वह गुरुग्राम से कार में सवारी बैठाकर बिजनौर के लिए रवाना हो गया। मां व छोटे भाई को भी शादी में जाना था, जिन्हें उसने दूसरे ड्राइवर की कार में आने को कह दिया।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी कार का ड्राइवर मां व भाई को मीरापुर में छोड़ता, जहां से नसीम उन्हें साथ ले लेता। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रात करीब साढ़े 12 बजे मां अफसाना ने फोन मिलाया तो वह बंद मिला। करीब एक घंटे बाद गंगनहर पटरी पर नसीम की दुर्घटनाग्रस्त कार उसके चोटे भाई ने पहचान ली। मां ने उतरकर देखा तो नसीम कार में फंसा हुआ था और वह पल-पल निढाल होता जा रहा था। बेटे को दम तोड़ता देख मां बिलखती रही। नसीम को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
अफसाना के मुताबिक उनके चार बेटियां व दो बेटे थे। नसीम सबसे बड़ा था। वह परिवार की आजीविका का मुख्य कर्ताधर्ता था। हिंडन मोर्चरी पर रोते-बिलखते हुए अफसाना ने बताया कि उन्होंने बेटे के साथ ही चलने को कहा था। लेकिन, उसने सवारी लेकर जाने की बात कहते हुए उन्हें व छोटे भाई को दूसरी कार में आने को कह दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
अफसाना ने बताया कि रात करीब 12 बजे नसीम ने उनकी कार के ड्राइवर को फोन करके कहा था कि उन्हें मीरापुर में उतार दे। रात साढ़े 12 बजे नसीम का मोबाइल बंद आने पर वह परेशान हो गईं। अफसाना ने बताया कि अगर उनका छोटा बेटा जैद नसीम की कार को नहीं पहचानता तो वह आगे निकल जातीं।