फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day: परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर लगा लंबा जाम

Mon, 23 Jan 2023 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Jan 2023 02:51 PM IST
विज्ञापन
Republic day full dress rehearsal on kartavya path see parade in photos and traffic jam
गणतंत्र दिवस की फुलड्रेस रिहर्सल की परेड और सड़कों पर लगा जाम - फोटो : जीपाल/भूपिंदर सिंह

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सोमवार सुबह से ही कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है।। इस कारण कई मार्ग प्रभावित हैं, जबकि कई मार्ग बंद किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी थी कि वे नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली इलाके में आने से बचें। हालांकि इसके बाद भी दिल्ली-एनसीआर के कई रास्तों पर लंबा जाम देखने को मिला जिसमें लोग एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहे।



ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर से होते हुए लालकिले पर समाप्त हुई। परेड के समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी गई।

Republic day full dress rehearsal on kartavya path see parade in photos and traffic jam
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : जी पाल

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर समेत कई सड़कों पर लगा लंबा जाम भीषण जाम
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण बॉर्डर पर भारी वाहनों दिल्ली में एंट्री पर रोक और वाहनों की चेकिंग के चलते नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर भीषण जाम लगा हुआ है। यह जाम 3 से 4 किलोमीटर तक लम्बा है, नोएडा ट्रेफिक पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में जुटे है लेकिन वाहनों का अधिक दबाव होने का कारण जाम कम नहीं हो पा रहा है।

Republic day full dress rehearsal on kartavya path see parade in photos and traffic jam
सड़क पर लगा जाम - फोटो : जी पाल

कालिंदी कुंज बॉर्डर के रास्ते राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की लम्बी कतारों से लगे भीषण जाम से दूर-दूर तक वाहनों का सैलाब नजर आ रहा है। कमोबेश चिल्ला बॉर्डर की भी यही स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic day full dress rehearsal on kartavya path see parade in photos and traffic jam
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : जी पाल

वाहन चालकों को नोएडा से दिल्ली प्रवेश करने में 40 से सवा घंटे का समय लग रहा है। ट्रैफिक को निकलवाने के लिए बॉर्डर पर नोएडा यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण वाहनों की कतार कम नहीं हो रही है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली की ओर रोक-रोक कर ट्रैफिक छोड़ा जा रहा था। जाम में लोग एक से डेढ़ घंटे तक फंसे हुए हलकान हो रहे है।

विज्ञापन
Republic day full dress rehearsal on kartavya path see parade in photos and traffic jam
गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : जी पाल

आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने के काम की वजह से एक जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर को डेढ़ महीने के लिए पहले से बंद किया गया है, जिसकी वजह से लोग पहले से ही  दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की समस्या को झेल रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह पर भारी वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक और वाहनों की चेकिंग के चलते ये समस्या और विकराल हो गयी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed