फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Weather: सूरज की तेज तपिश के आगे कूलर व पंखे फेल, कल दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश

Fri, 10 Jun 2022 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
relief from heat due to effect of pre monsoon next week in delhi light rain likely on saturday
धूप की तपिश से बच्चे को बचाते हुए लेकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी व लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत को आगामी 16 जून के बाद राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि अगले सप्ताह से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी। इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस कड़ी में लू की मार झेल रहे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत मिलने की संभावना है। 

relief from heat due to effect of pre monsoon next week in delhi light rain likely on saturday
गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी 16 जून से मौसम करवट लेगा। पहाड़ों से ट्रफ मैदानी इलाकों ओर हो जाएगी वहीं, हवा की दिशा बदलकर पूर्वी हो जाएगी। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से प्री-मानसून गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हल्की बारिश से पारा नीचे आएगा व सूखी गर्मी से राहत मिलेगी। पलावत ने कहा कि इन दिनों हरियाणा और पंजाब के ऊपर चक्रवाती स्थिति बन रही है। इसके परिणाम स्वरूप शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में हल्की बारिश दस्तक दे सकती है, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। 

relief from heat due to effect of pre monsoon next week in delhi light rain likely on saturday
गर्मी से परेशान युवतियां - फोटो : amar ujala

बीते 24 घंटे में 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा पारा 
राजधानी में बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा सामान्य से चार अधिक 43.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सूरज की तेज तपिश के आगे कूलर व पंखे भी राहत दिलाने में असफल रहे। पारा अधिक चढ़ने की वजह से दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। शाम को सूरज ढलने के बाद भी तपिश कम नहीं हुई और लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 17 से 40 फीसदी तक दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
relief from heat due to effect of pre monsoon next week in delhi light rain likely on saturday
गर्मी के बीच जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

नजफगढ़ में सबसे तल्ख रहे गर्मी के तेवर 
प्रचंड गर्मी के क्रम में दिल्ली के बाहरी इलाकों में लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में नजफगढ़ में 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्मी के तेवर सबसे तल्ख दर्ज किए गए हैं। मुंगेशपुर व स्पोर्ट्स कांप्ल्केस में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पीतमपुरा में 45.6, रिज में 44.7 व नोएडा में 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा अधिक पहुंचने की वजह से गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में जब पारा 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब गंभीर स्तर की लू दर्ज की जाती है।  

विज्ञापन
relief from heat due to effect of pre monsoon next week in delhi light rain likely on saturday
गर्मी से बचने के लिए लोग कुछ इस तरह से कर रहे हैं जतन। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार को आंशिक रूप से छाए रहंगे बादल 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले चार-पांच दिनों तक धूप व बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। वहीं, 16 तारीख के बाद मौसम करवट लेने के क्रम में आगे बढ़ेगा व बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 30 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 7:19 बजे
सूर्योदय का समय: 5:23 बजे
-सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed