बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने जिगोलो का काम दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। आरोपी रोहिणी इलाके में कॉल सेंटर चलाकर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फर्जी कॉल सेंटर में टेली कॉलर के तौर पर काम कर रही आठ युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा है। सरगना दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है और कई कॉल सेंटर में काम कर चुका है। शुरूआती जांच में पचास से अधिक लोगों से ठगी की बात सामने आई है। पुलिस सरगना से पूछताछ कर जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र सिंह ने बताया कि कॉल सेंटर से 12 मोबाइल फोन, पेटीएम एप्लिकेशन चलाने के लिए इस्तेमाल एक एंड्रॉइड फोन, पीड़ितों और उनके लेन-देन का विवरण रखने के लिए इस्तेमाल 16 नोटबुक, कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने वाला रजिस्टर और कार्य सुखपावर नाम की गोलियों की 05 बोतलें और स्प्रे की 05 बोतलें बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 68 हजार रुपये की लेन-देन में इस्तेमाल पेटीएम खाते को फ्रीज किया है।
2 of 5
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि समयपुर बादली निवासी सुमित ने साइबर सेल ने दो जून को घोखाधड़ी की शिकायत की। उसने बताया कि उसके पास एक युवती का फोन आया था। जिसने उसे जिगोलो का काम दिलाने का झांसा दिया और उससे 70 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी रजिस्ट्रेशन, बुकिंग और एडवांस के नाम पर उससे ठगी की।
3 of 5
fake call center
- फोटो : अमर उजाला
साइबर सेल ने मामला दर्ज कर निरीक्षक रमण कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस धोखाधड़ी में इस्तेमाल पेटीएम खाते का पता लगाया और तकनीकी निगरानी के जरिए सेक्टर एक रोहिणी स्थित एक मकान पर छापेमारी की। जहां एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। जिसमें यौन शक्ति बढ़ाने वाली गोलियां और स्प्रे बेचने का काम के साथ-साथ इसकी आड़ में लोगों को जिगोलो सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
4 of 5
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कॉल सेंटर चलाने वाले अमन विहार निवासी मेहताब को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर पता चला कि मेहताब फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए आठ महिलाओं को टेली कॉलर नियुक्त किया था। वह जस्ट डायल और अश्लील वेबसाइटों पर अपना विज्ञापन करता था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सरगना जुलाई 2021 से इस फर्जी कॉल सेंटर को चला रहा था। इसके जरिए वह पूरे भारत में लोगों को ठगी कर रहा था। मेहताब दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ दी और सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी करने लगा। इस दौरान उसने कुछ कॉल सेंटरों में काम किया। इसके बाद उसने यौन शक्ति बढ़ाने वाली गोली और कार्य सुख पावर स्प्रे बेचने के लिए एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने लगा। जिसमें वह जिगोलो सेवा में काम दिलाने का झांसा देकर ठगी करने लगा।
5 of 5
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
कॉल सेंटर से ऐसे होती थी ठगी
कॉल सेंटर में काम करने वाली टेली कॉलर किसी भी नंबर पर फोन करती थी। फोन पर बात करने वालों को यौन शक्ति बढ़ाने की दवा लेने के लिए कहती थी। यदि कोई दावा करता था कि उसकी योन शक्ति ठीक है और उसे किसी भी दवा की जरूरत नहीं है तब युवतियां उन्हें जिगोलो सेवा में शामिल होने के लिए अच्छा पारिश्रमिक देने की बात कहती थी। इच्छुक लोगों से पंजीकरण, बुकिंग और एडवांस के नाम पर ठगी करते थे। ऐसे लोगों को ठगी के लिए चिन्हित कर उनके लिए पीच शब्द का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाली महिला 50 से सौ नंबरों पर फोन कर 10 से 12 लोगों को जिगोलो बनने के लिए राजी कर लेते थे।