फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालकिले में अंग्रेजों की बैरक बयां करेगी मुगलिया इतिहास, रहेगी विशेष व्यवस्था

Sat, 18 May 2019 10:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Red fort soon to showcase mughal era and first world war weapons
लाल किले में होगा मुगलिया काल का दीदार - फोटो : अमर उजाला

लालकिले में पर्यटकों को जल्द ही मुगलिया इतिहास को दर्शाने वाले मुमताज महल और प्रथम विश्व युद्ध में प्रयोग किए गए शस्त्रों का दीदार इंडियन वार मेमोरियल संग्रहालय में एक साथ एक ही छत के नीचे होगा।

Red fort soon to showcase mughal era and first world war weapons
red fort - फोटो : अमर उजाला

लालकिले की शान कहे जाने वाले मुमताज महल संग्रहालय को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। मुमताज महल संग्रहालय को नए कलेवर में दर्शकों के सामने पेश करने और पुरानी बिल्डिंग के संरक्षण कार्य तहत कुछ माह से मुमताज महल संग्रहालय पर्यटकों के लिए बंद है।

Red fort soon to showcase mughal era and first world war weapons
red fort - फोटो : अमर उजाला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा लालकिले में मुमताज महल संग्रहालय को अंग्रेजों द्वारा बनवाई गई बैरक एल-5 में बनाया जा रहा है। इसके भूतल पर मुमताज महल संग्रहालय के इतिहास को आधुनिक तकनीक के साथ दिखाया जाएगा। यहां दर्शकों को सन1526 में भारत पहुंचे बाबर से लेकर उनके आखिरी वंशज बहादुर शाह जफर तक के इतिहास की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Red fort soon to showcase mughal era and first world war weapons
red fort - फोटो : अमर उजाला

संग्रहालय में बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां, औरंगजेब और बहादुर शाह जफर के इतिहास का बयां करने वाली चित्रकारी, तस्वीरें, चीनी गुलदस्ते, पोशाक, कटार और तलवार समेत अन्य वस्तुएं नई आधुनिक सुविधाओं के साथ नजर आएंगीं। संग्रहालय में मुमताज के इतिहास को भी प्रमुखता से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Red fort soon to showcase mughal era and first world war weapons
red fort - फोटो : अमर उजाला

रहेगी विशेष व्यवस्था
बैरक एल-5 के प्रथम तल पर प्रथम विश्व युद्ध का बयां करने वाले वार मेमोरियल संग्रहालय को बनाया जा रहा है। इसमें पर्यटकों को प्रथम विश्व युद्ध में इस्तेमाल की गई बंदूक, रायफल, पिस्तौल, कटारनुमा चाकू, जमवार (दोनों ओर आरी के दांत वाला तलवारनुमा हथियार), भाला और हथगोले समेत अन्य एतिहासिक धरोहर देखने को मिलेंगीं। दोनों संग्रहालयों में पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑडियो-वीडियो जानकारियां, इन्फॉर्मेशन क्योस्क, डिजिटल इंफॉरमेशन स्क्रीन, इंफॉरमेशन बोर्ड और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed