फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 3 की मौत, वैन के उड़े परखच्चे, देखें दर्दनाक हादसे की तस्वीरें

Fri, 17 May 2019 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Truck and van collides each other in bulandshahr see photos of accident
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देखते ही देखते एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जो परिवार एक शादी समारोह की खुशियां मन में लिए लौट रहा था उसने सोचा भी नहीं होगा कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा। आगे देखें भयावह सड़क दुर्घटना की तस्वीरें और पढ़ें पूरा मामला...
Truck and van collides each other in bulandshahr see photos of accident
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पहासू थाना क्षेत्र गांव बनैल निवासी शिवम पुत्र रामवीर (24) राहुल पुत्र सोमवीर (28), रवि पुत्र रामसिंह (26), विवेक पुत्र शिशुपाल, नीरज पुत्र पप्पू, रवि पुत्र हरिओम, कुनाल पुत्र नीटू निवासी जहांगीरपुर वैन में सवार होकर जनपद हाथरस से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
Truck and van collides each other in bulandshahr see photos of accident
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर छतारी दोराहे के पास वैन पहुंची ही थी कि उसकी एक ट्रक से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Truck and van collides each other in bulandshahr see photos of accident
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
जबकि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Truck and van collides each other in bulandshahr see photos of accident
सांकेतिक तस्वीर
छतारी थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया परिजनों की तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed