फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों यूपी के इस गांव में किसानों ने अपने घरों के बाहर लगाया 'मकान बिकाऊ है' का बोर्ड

Fri, 19 May 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 May 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
reason behind farmers putting board of 'house is for sale' out of their homes
farmers house on sale - फोटो : अमर उजाला

लोनी के छह गांवों के किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ हैं’ के बोर्ड लगा दिए हैं।

reason behind farmers putting board of 'house is for sale' out of their homes
farmers house on sale - फोटो : अमर उजाला

भूमि अधिग्रहण के मुआवजा की मांग को लेकर लड़ रहे किसानों का आरोप है कि उनके नेता मनवीर तेवतिया का गाजियाबाद में प्रवेश रोक दिया गया है। इसलिए वह मनवीर तेवतिया के बिना प्रशासन से कोई वार्ता नहीं करेंगे। बृहस्पतिवार को किसानों और प्रशासन की वार्ता होनी थी, जिसमें कुछ किसानों ने प्रशासन से मीटिंग की, लेकिन ज्यादातर किसान मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपने घरों के सामने ही धरने पर बैठ गए । प्रशासन ने तनाव बढ़ता देख मनवीर तेवतिया समेत तीस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

reason behind farmers putting board of 'house is for sale' out of their homes
farmers house on sale - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना है कि उनके नेता की एंट्री पर प्रतिबंध लगाकर प्रशासन ने किसानों का अपमान किया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस-पीएसी बल के साथ बृहस्पतिवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी मंडोला गांव में कैंप किए हुए हैं। दो दिसंबर से लोनी क्षेत्र के गांव मंडोला, नानू, पंचलोक, नवादा, मिलक आदि के ग्रामीण प्रदेश सरकार की भूमि अधिग्रहण नीतियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
reason behind farmers putting board of 'house is for sale' out of their homes
farmers house on sale - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान किसानों ने सीरिज में धरना प्रदर्शन, कैंडल मार्च, आमरण अनशन भी किया था मगर कोई हल नहीं निकला। इसी क्रम में किसानों ने बृहस्पतिवार को किसान नेता मनवीर तेवतिया की अगुवाई में शांति मार्च निकालने की योजना बनाई थी। कार्यक्रम लगभग तय हो चुका था मगर इससे पूर्व ही डीएम मिनिस्ती एस. ने एसपी ग्रामीण और खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए शांति व्यवस्था के लिए मनवीर तेवतिया की गाजियाबाद में एंट्री 30 जून की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दी।

विज्ञापन
reason behind farmers putting board of 'house is for sale' out of their homes
farmers house on sale - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन के इस आदेश की खबर जैसे ही स्थानीय किसानों को हुई उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि उनके नेता पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल समाप्त किया जाए। किसानों ने अपने घरों पर ‘किसानों के मकान बिकाऊ हैं’ के साथ ‘डीएम जाओ-तेवतिया को वापस लाओ’ जैसे नारे लिख दिए हैं। नाराज किसानों का कहना है कि यदि सोमवार तक वार्ता नहीं हुई तो मंगलवार सुबह किसान मकान खाली कर लोनी से कहीं और जाकर बस जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed