फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी के नए अवतार के पीछे है एक लड़की का हाथ, एक विवाद से आई थी चर्चा में    

Wed, 11 Oct 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Oct 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
ramya divya spandana is the woman behind rahul gandhi and congress makeover on social media

कभी सोशल मीडिया पर 'पप्पू' के नाम से मजाक बनाए जाने वाले राहुल गांधी का बदला रूप आजकल सभी को हैरान कर रहा है। आखिर उनमें ये बदलाव कहां से आया? असल में उनकी इस इमेज मेकओवर का श्रेय एक ऐसी लड़की को जाता है जो खुद भी विवादों में रह चुकी है।

ramya divya spandana is the woman behind rahul gandhi and congress makeover on social media

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह मुंह की खाई उसके बाद से ऐसा लग रहा था कि अब लंबे समय तक कांग्रेस की वापसी संभव नहीं होगी। लेकिन ऐसा कुछ दोबारा ना हो इसके लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसकी शुरुआत कांग्रेस ने मई में ही कर दी थी जब पार्टी ने अपना सो‌शल मीडिया मैनेजर बदला। इन दिनों किसी भी पार्टी की जीत-हार काफी हद तक सोशल मीडिया कैंपेन पर भी निर्भर करती है। फेक न्यूज, सोशल मीडिया पर जिस तेजी से फैलते हैं उससे निपटने के लिए एक अच्छे सोशल मीडिया मैनेजर का होना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।

ramya divya spandana is the woman behind rahul gandhi and congress makeover on social media

बता दें कि राहुल गांधी ने जिस लड़की को कांग्रेस के डिजिटल विंग की कमान सौंपी है वह कोई और नहीं बल्कि, मलयाली एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना हैं। लोग इन्हें राम्या के नाम से भी जानते हैं। राम्या वही अभिनेत्री हैं जिन पर पाकिस्तान को अच्छी जगह बताने के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था। बता दें कि पिछले साल तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बयान दिया था कि 'पाकिस्तान और नर्क एक जैसे हैं।' इसके जवाब में राम्या ने कहा था कि पाकिस्तान एक अच्छी जगह है। उनके इस बयान के बाद कर्नाटक में उन पर देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज हो गया। उनके खिलाफ भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramya divya spandana is the woman behind rahul gandhi and congress makeover on social media

इस विवाद में फंसने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मई में राम्या को कांग्रेस के डिजिटल विंग की कमान सौंप दी। इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राम्या ने जब से ये जिम्मेदारी संभाली है कांग्रेस और राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की गिनती में तेजी से इजाफा हुआ है। कहा तो यह भी जाता है कि यह सभी ऑर्गेनिक फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस और राहुल के ट्विटर अकाउंट पर क्या-क्या जाएगा यह सब राम्या ही तय करती हैं। राम्या ही राहुल का ट्विटर हैंडल भी संभालती हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखती हैं।

विज्ञापन
ramya divya spandana is the woman behind rahul gandhi and congress makeover on social media

भारतीय जनता पार्टी को जवाब देने के लिए राम्या ने उनकी ही रणनीति का अपनाई है। जिस तरह भाजपा के सभी नेता ट्विटर पर मौजूद हैं और हर मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हैं, वैसे ही अब कांग्रेसी नेता भी कर रहे हैं। अगर आप कांग्रेस और राहुल के पिछले कुछ समय के ट्विट्स पर नजर डालें तो पाएंगे कि उनके तेवर काफी आक्रामक हैं। राहुल हर रैली, हर जनसभा, हर मुद्दे पर अपनी खुल कर राय रख रहे हैं और मुखर होकर बोल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed