फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलीला मैदान में धू-धू कर जला रावण, राष्ट्रपति और सोनिया गांधी ने छोड़े कबूतर

Wed, 12 Oct 2016 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
Ramlila Maidan flames burn Ravana, President and Sonia Gandhi dove release
रावण दहन - फोटो : अ

राजधानी में मंगलवार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर करीब एक हजार जगह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए। कई जगह आतंकवाद और पाक का पुतला भी फूंका गया। 

Ramlila Maidan flames burn Ravana, President and Sonia Gandhi dove release
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और कई देशों के राजनयिक भी पहुंचे।

Ramlila Maidan flames burn Ravana, President and Sonia Gandhi dove release
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को विजयदशमी की बधाई देते हुए भाईचारे और शांति के साथ रहने की अपील की। रामलीला कमेटी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramlila Maidan flames burn Ravana, President and Sonia Gandhi dove release
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शिरकत की। यहां आतंकवाद का पुतला जलाया गया। 

विज्ञापन
Ramlila Maidan flames burn Ravana, President and Sonia Gandhi dove release
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला

नेताओं को दिए रामलीला के हथियार
श्री धार्मिक लीला कमेटी ने नेताओं की शक्ति बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति को त्रिशुल, उपराष्ट्रपति को गदा, सोनिया गांधी को धनुष-बाण, डॉ. मनमोहन सिंह को तलवार और डॉ. हर्षवर्धन को फरसा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed