फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम की सेना ने भी ली सेल्फी, उछल-कूद मचाकर राममंदिर के गुण गाए

Mon, 03 Apr 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Apr 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
ram sena shobhayatra on ramnavami in delhi
ramnavami - फोटो : अमर उजाला

रामनवमी के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान से गंगेश्वर धाम, करोल बाग तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न स्वरूपों की झांकियां व भजन मंडलियां शामिल हुईं। हनुमान ध्वजा के साथ खुली जीप में कई संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रमुख संत भगवा साफा बांधे इसमें शरीक हुए। हाथी, घोड़े, ऊंट व बाइक सवारों के साथ राम धुन बजाते बैंडबाजों के बीच झांकियां चल रही थीं। संतों की अगुवाई में शोभायात्रा में बाल्मीकि समाज के भी कार्यकर्ता पहली बार शरीक हुए। महिला सशक्तिकरण की पहचान दुर्गा वाहिनी की घुड़सवार टोली व बजरंग दल का शौर्य प्रदर्शन यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहा।

ram sena shobhayatra on ramnavami in delhi
ramnavami - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई और आसिफ अली रोड, दरियागंज, चांदनी चौक, टाउन हॉल, खारी बावली, सदर बाजार, पहाड़ी धीरज, एमएम रोड, मॉडल बस्ती होती हुई करोल बाग स्थित गंगेश्वर धाम में समाप्त हुई। यहां केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी इसमें शरीक हुए। रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी राघवानंद महाराज, हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष रजनीश गोयनका, महामंत्री बृज मोहन सेठी भी उपस्थित थे। 

ram sena shobhayatra on ramnavami in delhi
ramnavami - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि बाबर प्रेमी रामद्रोही अब अस्तित्वहीन हो रहे हैं। मंदिर की भव्यता के लिए कानून बनाने में उन्हें भी सहयोग करना चाहिए। जन्मभूमि पर मंदिर का विरोध करने वाले वही लोग है, जो कभी कश्मीर में पत्थरबाजों के साथ खड़े होते हैं, तो कभी अफजल गुरू और याकूब मेमन के साथ। राम विरोध अब राष्ट्र विरोध का पर्याय बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ram sena shobhayatra on ramnavami in delhi
ramnavami - फोटो : अमर उजाला
संसद में कानून बनाकर राजनेता अपने वादे को निभाएं और रामराज्य की पुन: स्थापना करें। उन्होंने कहा कि गुलामी का प्रतीक बाबर के नाम से भारत में कोई मस्जिद स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
ram sena shobhayatra on ramnavami in delhi
ramnavami - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद इंद्रप्रस्थ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री करुणा प्रकाश, उपाध्यक्ष गुरुदीन प्रसाद रुस्तगी, मंत्री बच्चन सिंह, हिंदू पर्व समन्वय समिति के सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के मनोहर लाल कुमार, बजरंग दल के दिल्ली एवं हरियाणा के प्रांत संयोजक नीरज दोनेरिया, दिल्ली के संयोजक शिव कुमार, दुर्गा वाहिनी संयोजिका संजना चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed