फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी राजनीति में नहीं आना चाहते थे राजीव गांधी, पायलट से कैसे बने प्रधानमंत्री, कुछ अनसुने किस्से

Tue, 21 May 2019 11:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 May 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi death anniversary see his life in unseen photos how he became pm from pilot
राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

आज (21 मई) को देश के पूर्व पीएम और भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि है। अपने छोटे से राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई ऐसे काम किए जिसके लिए वह आज भी याद किए जाते हैं। आज के इस मौके पर हम उन्हें उनके जीवन की कुछ ऐसी बातों से याद कर रहे हैं जो कितने भी साल हो जाएं, भुलाई नहीं जा सकती। राजीव गांधी शायद कभी राजनीति में नहीं आना चाहते थे, इसीलिए वो एक एअरलाइन्स कंपनी में पायलट की नौकरी करते थे। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इमरजेंसी के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी तो वो कुछ दिनों के लिए विदेश चले गए थे, लेकिन समय उनसे कुछ और ही मांग रहा था।

rajiv gandhi death anniversary see his life in unseen photos how he became pm from pilot
एक चुनावी रैली के दौरान छोटी बच्ची से मिलते राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी, इंदिरा गांधी के बड़े बेटे थे। राजीव राजनीति में कोई खास रुचि नहीं रखते थे, इसलिए वो अपने मां के प्रधानमंत्री रहते हुए भी लाइमलाइट में नहीं आए जिस तरह से उनके छोटे भाई संजय गांधी जो कि अमेठी से सांसद भी थे।

rajiv gandhi death anniversary see his life in unseen photos how he became pm from pilot
- फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन अपने छोटे भाई संजय गांधी की एक हवाई दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद राजीव ने राजनीति का दामन थाम लिया। संजय गांधी की मौत के बाद वो अपनी मां इंदिरा के साथ राजनीति में आए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वो 1984 में भारी बहुमत के साथ भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने। राजीव राजनीति में आए और पहली बार उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से जीतकर संसद में गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajiv gandhi death anniversary see his life in unseen photos how he became pm from pilot
एक यात्रा के दौरान फ्लाइट में पत्रकारों से घिरे राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव अपनी सरलता के लिए जाने जाते थे। राजीव ने सन् 1966 में एक प्रोफेशनल पायलट के तौर पर इंडियन एअरलाइंस ज्वाइन किया था। कांग्रेस में आने के शुरुआती दिनों में राजीव पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रहे और उन्हें एशियन गेम्स को संपन्न कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। भाई संजय की मौत के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा की हत्या ने जहां कांग्रेस को हताश कर दिया था वहीं राजीव को भी काफी मुश्किलों में डाल दिया था। राजीव को राजनीति में आए अभी कुल चार साल भी नहीं हुए थे कि मां का साया सर से उठ जाने के बाद उन्हें कांग्रेस सहित देश के प्रधानमंत्री पद की भी जिम्मेदारी संभालनी पड़ी।
विज्ञापन
rajiv gandhi death anniversary see his life in unseen photos how he became pm from pilot
राजीव गांधी के बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री बनने के बाद राजीव का भी विवादों से दामन जुड़ गया। भोपाल गैस कांड, शाहबानो प्रकरण, लिट्टे और फिर बोफोर्स की खरीददारी ने राजीव के दामन पर दाग के छीटें लगा दिए थे। बोफोर्स के बुलबुले ने राजीव गांधी से अगले चुनावों में प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छीन ली, जिसके बाद वो करीब दो वर्षों तक विपक्ष में रहे। अगले आम चुनावों में कांग्रेस के जीतने के साथ-साथ राजीव के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बहुत कम थी, लेकिन इसी दौरान वो घटना घट गई जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed