फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी के नाम पर 100 युवकों से 7 करोड़ ठगे, खुद को बताता था आईएएस और केंद्रीय मंत्री का करीबी

Tue, 21 May 2019 09:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 May 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
seven crores of cheats from 100 youths by fake ias
job fraud in noida - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की कंपनी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 100 से अधिक युवाओं से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है। आरोपी खुद को आईएएस और केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का करीबी बताता था। सोमवार को कई युवक नौकरी ज्वाइन करने करने सेक्टर-8 के पहुंचे तो दफ्तर बंद मिला। इसके बाद पीड़ित युवकों ने हंगामा कर दिया और बाद में एसपी सिटी से जाकर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
seven crores of cheats from 100 youths by fake ias
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक अभिषेक गुप्ता ने सेक्टर-8 में अगस्त 2018 में इंडिया राइजिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी का ऑफिस खोला था। वह इस कंपनी का डायरेक्टर था और खुद को आईएएस बताकर भूतल और प्रथम तल को किराये पर ले लिया। अभिषेक का दावा था कि इंडिया राइजिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की कंपनी है। ऑफिस खोलने के बाद उसने कुछ युवकों को नौकरी पर रख लिया। इसके बाद कई माध्यमों से सरकारी नौकरी लगवाने का प्रचार-प्रसार करने लगा। 
seven crores of cheats from 100 youths by fake ias
कंपनी द्वारा जारी लेटर - फोटो : अमर उजाला
उसने अपनी कंपनी में कुछ युवकों से 5-5 लाख रुपये लेकर 30 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से नौकरी पर रख लिया। इसके बाद उसके पास बड़ी संख्या में युवक सरकारी नौकरी के लिए आने लगे। उसने युवकों से नौकरी दिलाने के लिए 6 से 8 लाख रुपये की मांग की। फिलहाल उसके में 102 युवक काम कर रहे थे। पिछले एक माह की युवकों को तनख्वाह नहीं मिली थी। इससे युवकों को डायरेक्टर पर ठगी का शक होने लगा था। सोमवार सुबह जब 102 युवक 8 बजे दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्स एप ग्रुप पर डायरेक्टर ने खुदकुशी की धमकी दी

seven crores of cheats from 100 youths by fake ias
कंपनी का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
डायरेक्टर को फोन किया तो उसका नंबर बंद था।  इस पर युवकों को अपने साथ ठगी का पूरा भरोसा हो गया। सभी युवकों ने सेक्टर-20 कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। मगर यहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सभी युवक सेक्टर-6 स्थित एसपी सिटी के दफ्तर पहुंचे।  ठगी के शिकार सभी युवक हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से हैं। इस कंपनी का एक व्हाट्स एप ग्रुप भी है। इसका ग्रुप एडमिन अभिषेक ही है। सोमवार तड़के अभिषेक ने ग्रुप पर लिखा कि वह गलत तरीके से झूठ बोलकर कंपनी चला रहा था। यह कंपनी बंद हो जाएगी। वह अब खुदकुशी करने जा रहा है। इसके अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं है। इस मैसेज के बाद जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

20 नए युवकों से लिए 2-2 लाख

seven crores of cheats from 100 youths by fake ias
इसी बिल्डिंग में चलता था ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को इस कंपनी में बीस नए लड़कों को ज्वाइन करना था। इन युवकों ने पहले एडवांस के तौर पर दो-दो लाख रुपये जमा किया था। जब ये लड़के भी ज्वाइन करने सोमवार सुबह पहुंचे तो कंपनी बंद थी। इसके बाद ये लोग भी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
मंत्रालय का फर्जी लेटर व केंद्रीय मंत्री का हस्ताक्षर
अभिषेक गुप्ता ने फर्जीवाड़ा को अंजाम देने के लिए साजिश रची थी। कंपनी की तरफ से जो भी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया था वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के फर्जी लेट हेड पर था। लेटर पर मंत्रालय की मुहर व केंद्रीय मंत्री के हस्ताक्षर भी थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed