{"_id":"577e1e894f1c1b446c7fa4a8","slug":"rajesh-kumar-is-world-s-tallest-cop-having-7-feet-4-inch-height-want-to-become-wwe-wrestler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले हैं 7 फीट 4 इंच लंबे राजेश, इनका सपना है बहुत खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले हैं 7 फीट 4 इंच लंबे राजेश, इनका सपना है बहुत खास
Thu, 07 Jul 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उसे देखकर सब हैरान हो जाते हैं और उससे बात करने के लिए सबको अपना सिर उठाना ही पड़ता है। हम बात कर रहे हैं 7 फीट 4 इंच के दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले की जो गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है। हालांकि उनका सपना पुलिसवाला बनकर ही नहीं रहना है इससे कहीं आगे की सोचते हैं राजेश कुमार। आपको जानकर हैरानी होगी 39 वर्षीय राजेश कुमार 14 नंबर के जूते पहनते हैं और वो इतने विशालकाय हैं कि उन्हें अपनी वर्दी तक निजी टेलर से सिलवानी पड़ती है।
2 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश का सबसे बड़ा सपना WWE पहलवान बनना है। उनकी ख्वाहिश है कि वो एक दिन द ग्रेट खली जैसे रेस्टलर बनें। हालांकि दिल में रेस्टलर बनने का सपना संजोने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजेश अपने अन्य साथियों से बिल्कुल अलग हैं। वो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कभी नहीं चिल्लाते बल्कि उन्हें नियम तोड़ने पर फूल और हेलमेट देते हैं।
3 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
अपनी हल्क जैसे विशालकाय शरीर और टफ लुक होने के बावजूद उनके गुड़गांव में कई फैन हैं और वो उनके साथ एक फोटो या सेल्फी लेने से कभी नहीं डरते। दो साल पहले पुलिस फोर्स में भर्ती हुए राजेश किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके साथ फोटो लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
इन सबके बावजूद द ग्रेट खली के फैन अपने हीरो के पदचिन्हों पर चलते हुए WWE के नए सुपरस्टार बनना चाहते हैं। राजेश कहते हैं, मैं ग्रेट खली की सफलता को दोहराना चाहता हूं, जो पहले पंजाब पुलिस में अधिकारी थे। मेरा सपना दुनिया का महानतम रेस्टलर बनना है। मैं वर्ल्ड रेस्टलिंग एंटरटेनमेंट में हिस्सा लेना चाहता हूं।
विज्ञापन
5 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश ये भी कहते हैं कि वो अपने पुलिस के काम से प्यार करते हैं लेकिन रेस्टलिंग उनका जुनून है। यही नहीं राजेश तो पिछले डेढ़ साल से जालंधर में रेस्टलिंग की ट्रेनिंग ले भी रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।