अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्ली एनसीआर में बदरा जमकर बरसे। सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई बारिश अभी तक भी जारी है। जिसके चलते सारा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
2 of 10
rain in delhi
- फोटो : ani
झमाझम बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर के अधिकतर इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सुबह से ही छाए बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की आगे भी ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली आते ही सोमवार को जाम में फंसे अमेरिकी सचिव जॉन कैरी को आज फिर जाम व जल जमाव से दो चार होना पड़ा। इसके चलते वो आईआईटी दिल्ली पहुंचने में करीब घंटेभर लेट हो गए। उन्होंने चुटकी लेते हुए छात्रों से पूछ भी लिया क्या आप लोग यहां नाव से आए हैं?
3 of 10
rain in delhi
- फोटो : ani
दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हवाई उड़ानों पर भी रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल दिल्ली से देश के अन्य राज्यों को जाने वाली 24 हवाई उड़ानों को रदद कर दिया गया है।
4 of 10
rain in delhi
- फोटो : ani
दिल्ली एनसीआर में आफत की बारिश सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक झमाझम बारिश ने पूरे एनसीआर को अपने आगोश में ले लिया।
5 of 10
rain in delhi
- फोटो : ani
दिल्ली के साथ साथ गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।