{"_id":"5df3097c8ebc3e87b57f36a7","slug":"rain-in-delhi-ncr-pollution-very-bad-flight-cancels-weather-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR में आज भी आज छाए रहेंगे बादल, हवा बेहद खराब, बारिश के चलते कई फ्लाइट रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-NCR में आज भी आज छाए रहेंगे बादल, हवा बेहद खराब, बारिश के चलते कई फ्लाइट रद्द
Fri, 13 Dec 2019 04:14 PM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 13 Dec 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। दोनों के मिले-जुले असर ने दिल्ली में सर्दी बढ़ा दी है। इस मौसम में पहली बार दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। वहीं, 14-16 दिसंबर को सुबह घना कोहरा पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर बाद दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ा। इससे पिछले दस दिन से शांत पड़ी हवाओं की गति बढ़ गई।
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शाम करीब 6 बजे से हल्की बूंदाबांदी हुई। देर शाम करीब आठ बजे से दिल्ली के सभी इलाकों में तेज बारिश होने लगी। देर रात करीब 10.30 बजे तक दिल्ली के ज्यादातर इलाके बारिश में भीगते रहे। सफदरजंग में 8.30 बजे करीब दो मिमी, पालम में .4 मिमी व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवा व बारिश से दिन का मौसम इस सीजन में पहली बार सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 21.5 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
स्मॉग की चादर
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान 12.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बादल छाए रहेंगे। साथ ही हवाओं की गति 15-20 किमी प्रति घंटा रहेगी। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने का अनुमान है। इस बीच बारिश का कोई अंदेशा मौसम विभाग नहीं जता रहा है। हालांकि, 17 दिसंबर को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली में अपना असर दिखाएगा। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े बजे तक प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ था। सफर के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 था। आज हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से खराब के बीच रहेगी। इसके बाद यह औसत दर्जे पर पहुंच सकती है। 17 दिसंबर को इसमें एक बार फिर बढ़ोतरी होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
उड़ानों पर पड़ा असर
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश और ओले गिरने के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया और विस्तारा समेत अन्य विमानन कंपनियों की कई उड़ानों पर असर पड़ा। खराब मौसत के चलते 17 उड़ानों को डायवर्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि शाम को 10 मिनट के लिए संचालन निलंबित रखा गया। एयर इंडिया ने ट्वीट में बताया कि उसकी दो उड़ानों को जयपुर डायवर्ट किया जगकि विस्तारा की पांच उड़ानों को अहमदाबाद और एक को अमृतसर डायवर्ट किया।