लॉकडाउन में जगह-जगह फंसे लोगों को राहत देने के लिए नई दिल्ली से पंद्रह मुख्य स्टेशनों के लिए स्पेशल एसी ट्रेनों का सफर मंगलवार को शुरू किया गया। कुछ ट्रेनें मंगलवार को शुरू हुईं, तो कुछ बुधवार और बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। आज कई राज्यों से लगभग 30 ट्रेनें शुरू की गईं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसका असर भी देखने को मिला। लगभग 50 दिन के बाद रेलवे स्टेशन पर हलचल दिखी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई, लोग मास्क लगाए अपना सामान लिए कतारों में खड़े नजर आए।
तस्वीरें: 50 दिन बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिखी हलचल, यात्रियों की लगी जबरदस्त भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को शुरू की गई ट्रेनों की सूची :
- नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
- नई दिल्ली-राजेंद्र नगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
- दिल्ली-डिब्रूगढ़-नई दिल्ली
- चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल
- बिलासपुर-नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल
- रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन
- मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई स्पेशल ट्रेन
- अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को विशेष ट्रेनों में बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
एक आदेश में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली आनेवाले यात्रियों में संक्रमण के लक्षणों की जांच करने के बाद ही घर जाने की इजाजत दी जाएगी। जिन यात्रियों में लक्षण पाए जाएंगे, उनके लिए जांच और क्वारंटीन की मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
रेलवे ने मंगलवार को अपनी यात्री सेवाओं को लगभग 50 दिनों के बाद फिर से शुरू किया है। इससे पहले सेवाएं कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण बंद थीं।