फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस मुख्यालय पर जुटे हजारों भाजपाई, तिवारी बोले- माफी मांगो राहुल गांधी

Wed, 19 Dec 2018 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 19 Dec 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
rafale issue delhi bjp protest outside congress headquarters seeks apology from rahul gandhi
bjp delhi protest - फोटो : ट्विटर

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से बीजेपी इसे अपनी बड़ी जीत मान रही है और राहुल गांधी से माफी चाहती है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय पर हजारों भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया और "माफी मांगो, माफी मांगो, राहुल गांधी माफी मांगो" के नारे भी लगाए। कांग्रेस मुख्यालय के पास राहुल गांधी के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। 

rafale issue delhi bjp protest outside congress headquarters seeks apology from rahul gandhi
bjp delhi protest - फोटो : ट्विटर
भाजपाइयों ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बीजेपी का पूरा प्रदर्शन कई तरह के नारों से गूंजा। इस दौरान मंच से मनोज तिवारी ने ''राहुल गांधी चोर है'' और ''राहुल गांधी माफी मांगो'' जैसे नारे लगाए। इन प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राहुल गांधी राफेल सौदे पर “झूठ” फैला रहे हैं। 

 
rafale issue delhi bjp protest outside congress headquarters seeks apology from rahul gandhi
bjp delhi protest - फोटो : ट्विटर

प्रदर्शनकारी यहां विज्ञान भवन में एकत्रित हुए और कांग्रेस एवं उसके अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस और गांधी फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के सौदे में कथित “घोटाले” को लेकर मोदी सरकार पर लगातार तीखा हमला बोलते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rafale issue delhi bjp protest outside congress headquarters seeks apology from rahul gandhi
bjp delhi protest - फोटो : टि्वटर

तिवारी ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “हम कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के झूठ को उजागर करने के लिए यहां आए हैं जो राफेल सौदे पर लगातार झूठ फैला रहे हैं।” प्रदर्शनकारियों ने अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस के एक बैरीकेड पर उन्हें रोक दिया गया। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया।

विज्ञापन
rafale issue delhi bjp protest outside congress headquarters seeks apology from rahul gandhi
bjp delhi protest - फोटो : ट्विटर

प्रदेश भाजपा के जिलाध्यक्षों ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन पत्र शहर के संबंधित जिला अधिकारियों को सौंपा था। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर देने के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना झूठा प्रचार-प्रसार जारी रखा है जो न सिर्फ प्रधानमंत्री का अपमान है बल्कि देश के सैन्य बलों को हतोत्साहित करने वाला भी है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed