एक घर में 11 मौतों वाले बुराड़ी कांड की सच्चाई अब सामने आ गई है। पांच महीने बाद विसरा रिपोर्ट से यह सच्चाई उजागर हो गई है कि आखिर एक घर में 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है। ये सामूहिक आत्महत्या थी या किसी की साजिश। आगे पढ़ें पूरा मामला...
2 of 8
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी कांड के पांच महीने बाद इसकी बिसरा रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें 11 मौतों के कारण का खुलासा हुआ है। बिसरा रिपोर्ट के अनुसार चंडावत परिवार के किसी सदस्य के शरीर में कोई जहरीला पदार्थ नहीं पाया गया है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि सभी 11 मौतें सामूहिक आत्महत्या ही थीं। बिसरा रिपोर्ट पर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ज्वॉय टिर्की रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
3 of 8
burari death case
- फोटो : विवेक निगम
डीसीपी ज्वॉय के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट में भी ये बात सामने आई है कि मौत का कारण कोई साजिश या अन्य चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ सदस्यों के पेट में भोजन पाया गया था जबकि कुछ के पेट खाली थे। हालांकि ये पूरी तरह से सच नहीं था।
4 of 8
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पहले ये शक भी था कि शायद कोई शख्स बाहर से आया हो जिसने किसी साजिश के तहत ऐसा किया हो। यही वजह थी कि पुलिस ने बिसरा जांच और साइकोलॉजिकल पोस्टमार्टम भी कराया था, ताकि इस बड़े कांड की सच्चाई खुलकर सामने आ सके और किसी भी पहलू पर जांच बाकी न रह जाए।
5 of 8
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी की रिपोर्ट में हुआ था ये खुलासा
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में जुलाई महीने में एक परिवार के 11 सदस्यों के उनके घर में मृत मिलने के मामले में मनोवैज्ञानिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन लोगों ने खुदकुशी नहीं की थी बल्कि एक अनुष्ठान के दौरान दुर्घटनावश वे सभी मारे गए थे। दिल्ली पुलिस ने जुलाई में सीबीआई को साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी करने को कहा था। उसे बुधवार शाम को यह रिपोर्ट मिली।