फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया इलाका

Mon, 10 Oct 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
Radioactive material leaks at Delhi airport, complete area evacuation
रेडियोएक्टिव पदार्थ - फोटो : ANI

एयरपोर्ट टर्मिनल थ्री पर रेडियो एक्टिव पदार्थ का सुरक्षित क्षेत्र से बाहर आना ही एक बड़ी लापरवाही है। अगर एयरपोर्ट कर्मी अलर्ट ना होता, तो शायद बड़ी घटना घट सकती थी।

Radioactive material leaks at Delhi airport, complete area evacuation
रेडियोएक्टिव पदार्थ - फोटो : ANI

हालांकि कोई दुर्घटना होती, उससे पहले ही 21 सितंबर में एयरपोर्ट पर हुई मॉक ड्रिल में शामिल एयरपोर्ट कर्मी ने उससे सीख लेते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया।
नई दिल्ली डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि रेडियो एक्टिव पदार्थ में कोई लीकेज नहीं है।

Radioactive material leaks at Delhi airport, complete area evacuation
रेडियोएक्टिव पदार्थ - फोटो : ANI

मगर उस रसायन को जिस सुरक्षित कार्गो एरिया में रखना था, उसके बजाय वह दूसरे जोन में चला गया। अगर समय पर एयरपोर्ट कर्मी की नजर नहीं पड़ती, तो कुछ भी हो सकता था। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को हमने खासतौर से रेडियो एक्टिव पदार्थ को लेकर एक मॉक ड्रिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Radioactive material leaks at Delhi airport, complete area evacuation
रेडियोएक्टिव पदार्थ - फोटो : ANI

मॉक ड्रिल में खासतौर से इससे निपटने की जानकारी एयरपोर्ट कर्मियों को दी गई थी। जिस कर्मी ने रेडियो एक्टिव पदार्थ को असुरक्षित जोन में देखा, उसने इसकी सूचना आगे दे दी।

विज्ञापन
Radioactive material leaks at Delhi airport, complete area evacuation

हालांकि इसमें लीकेज नहीं था, लेकिन उसका अलर्ट होना अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि रेडियो एक्टिव पदार्थ का दूसरे जोन में जाना एक बड़ी लापरवाही है। इसके लिए कार्गो का काम देखने वाली एजेंसी से जवाब मांगा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed