{"_id":"6ae469103be891cbfd0afd51","slug":"aura-tour-diljit-dosanjh-s-show-in-delhi-today-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजधानी में दिलजीत दोसांझ का शो आज, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजधानी में दिलजीत दोसांझ का शो आज, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Fri, 30 Oct 2026 03:23 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक संदीप गुप्ता
- फोटो : ANI
दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' से पहले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है।
विज्ञापन
डीसीपी ट्रैफिक संदीप गुप्ता ने कहा, 'ट्रैफिक के मद्देनजर हमने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसमें हमने बताया है कि कौन-कौन सी रोड प्रभावित रहेंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास कोई पार्किंग उपलब्ध नहीं है, तो हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें। लोगों से यह भी अनुरोध है कि वो अपनी गाड़ियों को सड़कों पर पार्क ना करें, इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का दिल्ली शो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई।
विज्ञापन