फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे और रफ्तार के कॉकटेल ने मचाया दिल्ली की सड़क पर कोहराम, भिड़ीं तीन कारें, एक की मौत

Sat, 10 Nov 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
punjabi bagh flyover accident one dead 2 injured accused girl was drunk hits two car jumpimg flyover
पंजाबी बाग में एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात दिल्ली की सड़क पर रफ्तार और नशे के कॉकटेल ने कोहराम मचा दिया। दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर 3 गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 1 बच्ची और 1 शख्स बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें शालीमार बाग के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

punjabi bagh flyover accident one dead 2 injured accused girl was drunk hits two car jumpimg flyover
accident in punjabi bagh - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की रात 11.54 बजे पंजाबी बाग फ्लाईओवर के पीसीआर को एक एक्सीडेंट होने की कॉल आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में वहां पड़ी हुई थीं।

punjabi bagh flyover accident one dead 2 injured accused girl was drunk hits two car jumpimg flyover
accident in punjabi bagh - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सुधीर सरदाना अपने भाई विमल सरदाना और दोनों के परिवार के साथ छतरपुर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर सुधीर ने देखा कि यूपी नंबर की एक कार सड़क के दूसरी तरफ बड़ी ही तेज रफ्तार से गुजर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
punjabi bagh flyover accident one dead 2 injured accused girl was drunk hits two car jumpimg flyover
accident in punjabi bagh - फोटो : अमर उजाला

अचानक वह कार डिवाइडर को पार कर गई और सुधीर की कार के पिछले हिस्से पर जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुधीर की पलट गई और दूसरी कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
punjabi bagh flyover accident one dead 2 injured accused girl was drunk hits two car jumpimg flyover
accident in punjabi bagh - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विमल सरदाना की पत्नी पूनम को मृत घोषित कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed