फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shelter facility with a capacity for 897 people ready at AIIMS

Delhi NCR News: एम्स में 897 लोगों की क्षमता वाला आश्रय स्थल तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी राहत, 40 मुफ्त इलेक्ट्रिक शटल भी चला रहा प्रशासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब एम्स में खुले आसमान के नीचे या अस्थायी तंबुओं में रहने की परेशानी से राहत मिलेगी। एम्स के ट्रॉमा सेंटर एक्सटेंशन कैंपस में 897 लोगों की क्षमता वाला नया आश्रय स्थल तैयार किया गया है। करीब 2,970 वर्ग मीटर में बने इस भवन में बैठने, आराम करने और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कराया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्स में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, परिसर की नियमित सफाई, शौचालयों की देखरेख और सफाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पानी-बिजली की बचत पर जोर
एम्स में 11 संयंत्रों के जरिए गंदे पानी को साफ किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन करीब 19.6 लाख लीटर पानी बागवानी में इस्तेमाल होता है। वहीं, बिजली की खपत में 10.5 प्रतिशत कमी से जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच करीब 1.98 करोड़ रुपये की बचत हुई। मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए परिसर में 40 मुफ्त इलेक्ट्रिक शटल भी चलाई जा रही हैं। नड्डा ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed